Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma ने सफल कप्तान बनने के मामले में की MS Dhoni की बराबरी, Asia में शान से लहराया भारत का झंडा

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:39 PM (IST)

    17 सितंबर 2023 की तारीख भारतीय टीम और फैंस के लिए बेहद ही खास बन गई है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वी ...और पढ़ें

    बतौर कप्तान Rohit Sharma ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी की
    बतौर कप्तान Rohit Sharma ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी की

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma Equals to MS Dhoni Record by Winning Most Asia Cup Title: 17 सितंबर 2023 की तारीख भारतीय टीम और फैंस के लिए बेहद ही खास बन गई है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार खिताब जीत लिया है। एक बार फिर से भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखी।

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

    श्रीलंकाई टीम 50 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में ईशान किशन (23) और शुभमन गिल (27) रन की नाबाद पारी के दम पर ये जीत हासिल की। ये जीत भारत की वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत रही।

    बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस खास रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से।

    बतौर कप्तान Rohit Sharma ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी की

    दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)की कप्तानी में भारत ने 8वीं बार एशिया कप (Asia Cup 2023) का खिताब जीत लिया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान दो बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी एशिया कप की ट्रॉफी 2 बार जीती। वनडे एशिया कप में बतौर पर सर्वाधिक जीत के मामले में रिकॉर्ड इस प्रकार-

    खबरें और भी

    रोहित शर्मा- 9 (11 मैचों में)

    एमएस धोनी - 9 (14 मैच)

    अर्जुन रणतुंगा - 9 (13 मैच)

    अगर बात करें फाइनल मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में महज 50 रन पर ढेर हो गई थी। मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से पारी के 5 विकेट लेकर श्रींलकाई टीम की कमर तोड़कर रख दी। सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर वनडे इतिहास में एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। वनडे में वह ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने।

    इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में शुभमन गिल और ईशान किशन की नाबाद पारी के चलते मैच जीत लिया और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया में शान से भारत का झंडा फहराया।

    यह भी पढ़ें:

    IND vs SL: भारत ने ढहाई श्रीलंका की 'लंका', Asia Cup 2023 का खिताब जीतकर ODI की सबसे बड़ी जीत की हासिल

    IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से दी मात