Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सब झूठ है', Suryakumar Yadav ने आखिरकार टीम इंडिया से नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी; Vaibhav Suryavanshi को दिया खास संदेश

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:45 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी खास मैसेज दिया है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी-सूर्यकुमार यादव

    वैभव सूर्यवंशी-सूर्यकुमार यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने उनके नाम से जोड़कर चलाई जा रही खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। सूर्या का कहना है कि वे टीम का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास मैसेज लिखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सूर्या नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सूर्या का बिना बताए बाहर कर दिया गया। उनसे कप्तानी भी बिना बताए ही छीन ली गई थी। हालांकि, अब इन सभी दावों पर सूर्या ने विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी झूठे हैं।

    सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा मैसेज

    उन्होंने लिखा, "वैभव खासकर तुम्हारे लिए, तुम एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत पर हो। इस समय का आनंद लो और देश का मान बढ़ाते रहो।"

    सूर्या ने भारतीय टीम को किया सपोर्ट

    भारतीय टीम का सपोर्ट करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा, "मैं टीम के लिए बहुत ही खुश हूं। हमेशा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे ये पता है कि खिलाड़ी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमेशा उन्हें मेरा समर्थन मिलता रहेगा। मैंने ऑनलाइन एक बयान भी देखा है, जिसमें गलत तरीके से मेरा नाम जोड़ा गया है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए किसी को अधिकार दिया है। इस तरह की खबरों पर कोई भी विश्वास न करे और न ही उसे शेयर करे। भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए बयानों से कहीं अधिक महत्व रखेगा।"

    खबरें और भी

    विश्व कप जीतने के बाद सूर्या को किया गया बाहर

    सूर्या ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी कप्तानी में जीत दिलाई। वे बल्ले से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में जब टीम इंडिया को विश्व कप के बाद पहली टी20 सीरीज खेलनी थी, तो उसके लिए सूर्या को कप्तानी से हटा दिया गया। यही नहीं उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया।

    यह भी पढ़ें- श्रेयस आज हारे तो उनके माथे पर लगेगा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा 'कलंक', अंग्रेजों को हर हाल में धूल चटाना चाहेंगे अय्यर

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच, जिम्बाब्वे सीरीज में इस शख्स को मिलेगी जिम्मेदारी