Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच, जिम्बाब्वे सीरीज में इस शख्स को मिलेगी जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 01:34 PM (IST)

    इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे जाएगी और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, लेकिन इस दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच नहीं होंगे। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे

    गौतम गंभीर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे के लिए टीम का एलान भी सोमवार को कर दिया गया। हालांकि, कोच के नाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरे पर टीम नए कोच के साथ जा सकती है।

    टीम इंडिया के परमानेंट हेड कोच गौतम गंभीर हैं जिनका कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक है, लेकिन गंभीर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे। उनकी जगह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे वीवीएस लक्ष्मण को कोच के तौर पर भेजा सकता है।

    इस कारण लिया गया फैसला

    स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण सिर्फ जिम्बाब्वे दौरे पर ही नहीं बल्कि सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में भी बतौर टीम इंडिया के कोच के तौर पर जाएंगे। सिर्फ लक्ष्मण ही नहीं टीम का सपोर्ट स्टाफ भी नया होगा। गंभीर का सपोर्ट स्टाफ भी जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में नहीं होगा। लक्ष्मण के साथ भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी बतौर गेंदबाजी कोच जाएंगे। वहीं पूर्व स्पिनर ऋषिकेष कानिटकर बल्लेबाजी कोच के दौर पर शामिल होंगे। यही ग्रुप एशियन गेम्स में भी टीम के साथ जाएगा।

    ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि एशियन गेम्स के बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है और इस सीरीज की शुरुआत एशियन गेम्स के दौरान ही होगी।

    नया नहीं है फैसला

    हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि वीवीएस. लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ बतौर कोच जाएंगे। पहले भी ऐसा हो चुका है। जब भी टीम इंडिया का शेड्यूल व्यस्त होता है और सीरीजें आपस में टकरा रही होती हैं तो लक्ष्मण और उनकी टीम को कोचिंग की जिम्मेदारी दी जाती है। जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच थे तब भी ऐसा ही होता था और गंभीर के आने के बाद भी यही हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, दर्द से कराहता रहा बल्लेबाज लेकिन कोच ने नहीं दिया ध्यान; खेलने पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड से मिले 4 साल पुराने जख्म पर जीत का 'मरहम' लगाने उतरेगी टीम इंडिया, विश्नोई पर गाज गिरनी तय!