Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझ पर भरोसा...,' T20 World Cup से पहले ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव से किया था खास वादा, सूर्या ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:15 PM (GMT+05:30)

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा खुलासा किया है। सूर्या ने किशन ईशान किशन के उस वादे का खुलासा किया है, जो उन्होंने ट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन

    2. सूर्यकुमार यादव ने बातचीत का किया खुलासा

    3. किशन ने फाइनल में खेली थी महत्वपूर्ण पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अचानक टीम में एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने विश्व कप में शानदार बैटिंग की और भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फोन कॉल की वजह से ईशान की जिंदगी बदल गई।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या ने किशन को फोन किया था। ऐसे में ईशान ने भारतीय कप्तान से उनके ऊपर थोड़ा भरोसा रखने की बात कही थी। बाएं हाथ के बल्लेबा ने अपनी बात को सही साबित किया है और टूर्नामेंट में 317 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप से पहले सूर्या ने उनसे, जो बात की थी, अब उसका खुलासा किया है।

    सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

    आईसीसी से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे आज भी याद है हम टूर्नामेंट से पहले टीम का चयन कर रहे थे। मेरी किशन से फोन पर बात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप मेरे लिए विश्व कप जीतेंगे? उन्होंने जवाब दिया कि मेरे ऊपर थोड़ा भरोसा दिखाओ और मैं ये आपको करके दिखा दूंगा। पिछले दो सालों से वे इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर थे। वे घरेलू क्रिकेट में खेले, अपना योगदान दिया, कड़ी मेहनत की और फिर टीम में वापसी की। इसके बाद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।"

    किशन को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। वे दो सालों तक टीम में नहीं चुने गए थे। हालांकि, किशन ने अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइनल में 45 गेंदों पर शतक लगाया और इसके बाद उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी हुई। किशन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया शतक

    टीम इंडिया में किशन की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हुई। इस सीरीज में उन्होंने कमाल की बैटिंग की और कुल 215 रन बनाए। किशन ने पांचवें टी20 मैच में ब्लैककैप्स के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ उनकी टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में जगह पक्की हो गई।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: Jay Shah ने बायकॉट ड्रामा पर पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब, बताई बड़ी सच्‍चाई

    यह भी पढ़ें- 'अभिषेक शर्मा से जलते हैं सभी भारतीय खिलाड़ी', संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम का खोला सबसे बड़ा राज