Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अभिषेक शर्मा से जलते हैं सभी भारतीय खिलाड़ी', संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम का खोला सबसे बड़ा राज

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 09:57 AM (IST)

    भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि अभिषेक शर्मा से भारतीय खिलाड़ी जलते थे। उन ...और पढ़ें

    संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा

    संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को लेकर किया बड़ा खुलासा

    2. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप जिताने में निभाई अहम भूमिका

    3. अभिषेक को शादी करने की भी दी सलाह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहा। संजू की शानदार बल्लेबाजी का ही नतीजा रहा कि टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अब संजू ने अपने साथी अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    सैमसन का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी अभिषेक से जलते थे। यही नहीं उन्होंने शर्मा को जल्दी शादी करने की सलाह दी। बता दें कि टी20 विश्व कप में अभिषेक ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके थे। हालांकि, फाइनल में उनका विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जिससे टीम इंडिया को तेज तर्रार शुरूआत मिली। फाइनल जीतने के बाद अब सैमसन ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।

    संजू सैमसन ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

    सैमसन ने कहा, "हर बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं। कभी वो शॉट खेलता है, तो कभी मैं खेलता हूं। हमारा तालमेल ऐसी ही है और 2024 से हम यही करते आ रहे हैं। हम दोनों चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं और हमारे बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है। वो मुझसे पूछते हैं कि गेंद कैसे आ रही है? मैं बताता हूं कि सामान्य रूप से आ रही है और फिर उसे छक्का मार देता हूं। अभिषेक का स्वाभाव मुझे बहुत पसंद है और वे बहुत साहसी हैं। मुझे मैदान पर और मैदान के बाहर उनके साथ पार्टनरशिप बहुत पसंद है।"

    अभिषेक शर्मा से जलते थे भारतीय खिलाड़ी: सैमसन

    भारतीय ओपनर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात करते हुए कहा, "पहले अभिषेक शर्मा से टीम के खिलाड़ी जलते थे। इसका कारण था कि मैदान पर उसके लिए दर्शक तालियां बजाते थे। हम यही सोचते थे कि लोग क्या उसे ही देखना पसंद करते हैं। हालांकि, अब वो हमारी टीम का सुपरस्टार है। जल्दी शादी कर लो भाई।"

    खबरें और भी

    फाइनल में संजू-अभिषेक की जोड़ी ने मचाई तबाही

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। दोनों ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की थी। उनके तेज तर्रार शुरूआत की वजह से भारत ने फाइनल में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और मुकाबले को 96 रनों से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करके ही मानेंगे आकिब जावेद? अपनी नौकरी बचाने के लिए PCB को दिया नया चूरन

    यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर का कॉलम: सीमित ओवरों की क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम है भारत, तीसरी बार जीता टी20 विश्‍व कप