पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करके ही मानेंगे आकिब जावेद? अपनी नौकरी बचाने के लिए PCB को दिया नया चूरन
पाकिस्तान के नेशनल सेलेक्टर आकिब जावेद अपनी नौकरी बचाने में जुट गए हैं। उन्होंने पीसीबी को सलाह दी है कि किसी को बलि का बकरा बनाने की संस्कृति से बाहर ...और पढ़ें

आकिब जावेद
HighLights
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन
आकिब जावेद पर उठ रहे सवाल
जावेद ने पीसीबी को दी बड़ी सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। विश्व कप समाप्त होने के बाद से ही फैंस टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की मांग करने लगे। पाकिस्तान क्रिकेट को देखें, तो पिछले कुछ सालों में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें कोच से लेकर कप्तान तक शामिल हैं। हालांकि, चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद इस दौरान टीम से लगातार जुड़े हुए हैं।
आकिब के खिलाफ पाकिस्तान में एक्शन की मांग हो रही है। हालांकि, अब जावेद ने शायद अपनी नौकरी बचाने के लिए नई चल दी है। उनका कहना है कि टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद किसी को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहिए। उनका मानना है कि पाकिस्तान में ये पहले भी हुआ है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भी पाकिस्तानी टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हुए।
आकिब जावेद ने दिया बड़ा बयान
आकिब जावेद ने कहा, "जब भी हमारी टीम हारती है, तो हमारे सिस्टम में किसी न किसी के खिलाफ एक्शन लेने की बात होती है। पिछले वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ फिर चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद एशिया कप में भी यही देखने को मिला। जब भी हमें हार मिलती है, तो हद से ज्यादा हंगामा करते हैं और पूरी टीम, कोच या सेलेक्टर्स को बदलने की मांग करते हैं। विश्व क्रिकेट में ऐसा कहीं भी नहीं होता है। हमें किसी को बलि का बकरा बनाने की मानसिकता से बाहर निकलना होगा।"
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार के बाद गैरी कस्टर्न को कोचिंग से हटाया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलस्पी कोच बने लेकिन वे भी अधिक समय तक टीम के साथ नहीं रहे और उन्हें भी हटा दिया गया। इस बीच आकिब जावेद ही हैं, जो लगातार टीम के साथ बने हुए हैं। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद वे अपनी नौकरी बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद नहीं हुआ: जावेद
लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी सेलेक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी की हार निराशाजनक थी। उससे पहले टीम का प्रदर्शन अच्छा चल रहा था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी हमने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया, जिससे हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हम दूसरे राउंड में पहुंचे थे। हमें इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक मैच में हार मिली और रन रेट की वजह से बाहर हो गए। इससे ये नहीं कहना चाहिए कि हमारी क्रिकेट बर्बाद हो गई है।"