टी20 वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गंभीर और सूर्यकुमार, जय शाह भी आए नजर
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ...और पढ़ें
-1773512595522_m.webp)
भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
HighLights
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब लगातार दूसरी बार किया अपने नाम
सूर्यकुमार, गंभीर, जय शाह ने सिद्धिविनायक मंदिर में ट्रॉफी के साथ किए दर्शन
भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम लगातार दूसरी बार और अपने घर पर ये खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। इस खिताबी ट्रॉफी को लेकर शनिवार को टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।
सूर्यकुमार कोच गंभीर और जय शाह के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। इस दौरान मंदिर के लोगों ने उन्हें घेरे रखा था। भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत तीन बार ये वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
हनुमान मंदिर के किए थे दर्शन
इससे पहले, यही तीनों अहमदबाद में हनुमान मंदिर ट्रॉफी के साथ पहुंचे थे। इसे लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने विरोध जताया था। आजाद ने कहा था कि खेल पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है न कि किसी एक धर्म का। आजाद के इस बयान पर गंभीर और भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आपत्ति जताई थी।
सूर्यकुमार का नाम खास लिस्ट में
#WATCH | Carrying the #ICCWorldCup2026 trophy, Head Coach of Team India, Gautam Gambhir, along with Skipper Surya Kumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai pic.twitter.com/yCr9SeEbr6
— ANI (@ANI) March 14, 2026
भारत ने सबसे पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। उस साल इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2014 में भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रखा था, लेकिन श्रीलंका से हार गई थी। इसके बाद 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद खिताब जीता था और इस बार इसे सफलतापूर्वक बचाया है।
यह भी पढ़ें- पिता की दुआ के कारण फाइनल में चल गया अभिषेक शर्मा का बल्ला, तूफानी बल्लेबाज ने विश्व कप जीतने के बाद खोला राज