Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूएई की टीम में भारतीय-पाकिस्तानी खिलाड़ी होने की वजह से होती है अनबन? कप्तान वसीम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 09:41 PM (IST)

    यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान मैच के घटनाक्रम उनकी टीम को प्रभावित नहीं करते। उन्होंने बताया कि विभिन्न राष्ट्रीयताओं क ...और पढ़ें

    मोहम्मद वसीम का चौंकाने वाला खुलासा

    मोहम्मद वसीम का चौंकाने वाला खुलासा

    HighLights

    1. यूएई कप्तान वसीम ने टीम में एकता पर जोर दिया

    2. भारत-पाकिस्तान मैच के मुद्दों का टीम पर असर नहीं

    3. कोच लालचंद राजपूत का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद

    पीटीआई, चेन्नई। यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने सोमवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े घटनाक्रमों का उनकी टीम पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनकी टीम में अलग-अलग राष्ट्रीयताओं के खिलाड़ी एकजुट होकर एक इकाई की तरह काम करते हैं। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले टी-20 विश्व कप में भारत के विरुद्ध मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

    यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया, जिसने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इन्कार करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपने टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले से पहले वसीम ने कहा कि नहीं, ईमानदारी से कहूं तो हमारी टीम में भारत-पाकिस्तान जैसा कुछ नहीं है। हम यूएई के लिए खेलते हैं और खुद को एक परिवार की तरह मानते हैं।

    हम एक परिवार: वसीम

    वसीम ने आगे कहा, "हम परिवार और दोस्तों की तरह रहते हैं, साथ समय बिताते हैं, साथ खाते हैं। सच कहूं तो यूएई टीम में भारतीय-पाकिस्तानी जैसा कोई फर्क नहीं है। वसीम ने 2024 में यूएई टीम की कमान संभालने वाले भारतीय मुख्य कोच लालचंद राजपूत के प्रभाव पर भी बात की।"

    उन्होंने कहा कि "उन्हें भारत के बारे में बहुत अनुभव है। वह खिलाडि़यों के साथ काम कर रहे हैं, पिचों और दूसरी चीजों के बारे में सब कुछ बता रहे हैं। इससे हमें काफी मदद मिली है और हम उसी पर काम कर रहे हैं। इंशाल्लाह, आप कल वही चीजें देखेंगे जो उन्होंने खिलाड़ियों को बताई हैं।"

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड को लेकर दिया बड़ा बयान

    न्यूजीलैंड से मुकाबले को लेकर वसीम ने कहा कि उनकी टीम 2023 में ब्लैक कैप्स के विरुद्ध मिली ऐतिहासिक जीत से प्रेरणा लेगी, जो उनके विरुद्ध यूएई की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत थी। तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तैयारी बहुत अच्छी चल रही है। खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम यहां अलग सोच और मानसिकता के साथ आए हैं। आप कल देखेंगे कि खिलाड़ी किस तरह खेलते हैं।

    यह भी पढ़ें- राशिद खान और मोहम्‍मद नबी ने लाखों अफगानियों को प्रेरित किया, बशरत बंधु ने टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम को दी शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें- BCCI ने 51 खिलाड़‍ियों के लिए किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, विराट-रोहित को लगा जोरदार झटका