Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राशिद खान और मोहम्‍मद नबी ने लाखों अफगानियों को प्रेरित किया, बशरत बंधु ने टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम को दी शुभकामनाएं

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 09:25 PM (IST)

    अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम से टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद है। यह बात यूएफसी फाइटर जाविद और फरीद बशरत ने कही। दोनों को उम्‍मीद है ...और पढ़ें

    अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, यूएफसी फाइटर जाविद और फरीद बशरत

    अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, यूएफसी फाइटर जाविद और फरीद बशरत

    HighLights

    1. यूएफसी में अफगानिस्तान के पहले फाइटर हैं जाविद और बशीर बशरत

    2. दोनों को टी-20 विश्व कप में अफगान टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

    3. अफगानिस्‍तान को अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड से शिकस्‍त मिली

    खेल संवाददाता, नई दिल्ली। यूएफसी में अफगानिस्तानी फाइटर जाविद और फरीद बशरत का कहना है टी-20 विश्व कप में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    अफगानिस्तान टीम 2024 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। बशरत बंधुओं का कहना है कि इस टीम की जो यात्रा रही है, वे पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा देने वाली है। इस टीम ने न सिर्फ लाखों अफगानिस्तानियों को बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित किया है।

    यूएफसी में रविवार को जाविद ने जियानी वास्क्वेज को हराया तो फरीद ने जीन मात्सुमोतो को हराकर अपना अपराजेय रिकार्ड बरकरार रखा। भारत में यूएफसी का आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी स्पो‌र्ट्स नेटवर्क है।

    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में बशरत बंधुओं ने कहा, इस बार टीम काफी अच्छी है। पिछली बार हम सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन इस बार अफगान टीम चौंका सकती है। जाविद और फरीद ने कहा कि हमारे और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एक समानता है, दोनों को ही अंडरडाग माना जाता था।

    चाहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) हो या क्रिकेट कुछ वर्षों पहले तक इनमें अफगानिस्तान का नाम कहीं नहीं था। जिस तरह राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, रहमानुल्लाह गुरबाज ने दुनिया को दिखाया कि अफगानिस्तान क्रिकेट क्या है और क्या करने का माद्दा रखता है, उसी तरह यूएफसी की पिंजरे में हमने दिखाया कि अफगान फाइटर क्या कर सकते हैं।

    हम अफगानिस्तान से पहले एमएमए फाइटर हैं, जो यूएफसी में खेलते हैं। अफगानिस्तान में एमएमए कोई इतिहास नहीं है, लेकिन हमने दिखाया कि हम ये कर भी कर सकते हैं। जाविद और फरीद अफगानिस्तान में पैदा हुए, लेकिन बचपन में ही लंदन आ गए थे। यहां उन्होंने स्कूल में मार्शल आर्ट सीखा, जिससे उन्हें एमएमए में जाने की प्रेरणा मिली। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने T20 World Cup में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, अफगानिस्तान कभी नहीं भूल पाएगा आज का दिन

    यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी की राह में अफगान चुनौती, आज तक टी-20 विश्व कप नहीं जीत पाई दोनों टीम