'हम सभी शामिल थे', उस्मान ख्वाजा ने सैंडपेपर विवाद पर किया हैरान करने वाला खुलासा; क्रिकेट की दुनिया में फिर मचा हड़कंप
उस्मान ख्वाजा ने 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद पर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ तीन ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के सबसे काले अध्याय को फिर से चर्चा में ला दिया है। ख्वाजा ने साल 2018 में कंगारू टीम द्वारा साउथ अफ्रीका में किए गए बॉल टैंम्परिंग के विवाद को फिर से जिंदा कर दिया है। आठ सालों बाद उन्होंने खुलासा किया है कि उस स्कैंडल सिर्फ तीन खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पूरी टीम शामिल थी।
ख्वाजा का कहना है कि इसके लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों को दोषी ठहराया गया। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ये कहते हुए सवाल उठाया कि उस टेस्ट मैच के दौरान वे कैमरन बैंनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे लेकिन इसके बावजूद सीए के किसी भी अधिकारी का उनके पास कॉल भी नहीं आया।
ख्वाजा के इस बयान ने एक बार फिर से उस मामले को चर्चा में ला दिया है और सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या ये मामला अधिक बड़ा था, जिसे तीन खिलाड़ियों को सजा देकर समाप्त कर दिया गया।
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में हुआ था बवाल
ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्होंने नाइन अखबार से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, 2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ (अब गबेरहा) में खेला गया था। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए सैंडपेपर से खराब करते हुए देखा गया था।
इसके बाद सीए ने जांच के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया। वॉर्नर पर लाइफटाएम लीडरशिप का बैन लग गया, जिसे 2024 में हटा दिया गया था। इसके अलावा बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।
उस्मान ख्वाजा के बयान से मचा हड़कंप
नाइन अखबार से बात करते हुए ख्वाजा ने कहा, "ये सब की वजह से हुआ था। न बल्लेबाज, न गेंदबाज और न ही स्टाफ। हम सबकी वजह से हुआ।" पूर्व बल्लेबाज ने सीए की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं उस पूरे टेस्ट मैच में बैनक्रॉफ्ट के पास बैठा था। मेरा कोई इंटरव्यू नहीं हुआ। मुझे उम्मीद थी कि सीए के अधिकारी फोन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।