'मुझे तो पता भी नहीं था', सचिन तेंदुलकर की पोस्ट पर आया वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार रात वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूक गए। ...और पढ़ें
-1779969597546_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी।
HighLights
शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
29 गेंदों पर ठोके 97 रन
12 छक्के- 5 चौके लगाए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार रात वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूक गए। उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था।
हालांकि, वैभव आखिरी (29वीं) गेंद पर बाउंड्री नहीं लगा पाए और कैच आउट हो गए। वैभव ने 12 छक्कों की मदद से 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली। क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने 30 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।
सचिन ने की तारीफ
वैभव की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से भी नहीं रहा गया। उन्होंने बुधवार रात को ही एक्स पर वैभव की जमकर तारीफ की। दिग्गज क्रिकेटर ने एक्स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी फ्रीडम के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। वह पारी सचमुच लाजवाब थी!
यह गर्व की बात है
मैच के बाद सूर्यवंशी से सचिन के रिएक्शन के बारे में पूछा गया। इस पर वैभव ने कहा कि यह गर्व की बात है। सूर्यवंशी ने आईपीएल वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। आपने अभी मुझे इसके बारे में बताया, मुझे तो पता भी नहीं था। सब जानते हैं कि वो क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया है, तो हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उनके जैसा दिग्गज हमारे बारे में ट्वीट करे। इसलिए, यह गर्व की बात है।"
राजस्थान ने जीता मुकाबला
- बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से शिकस्त दी।
- हार के साथ ही हैदराबाद को 19वें सीजन में सफर समाप्त हो गया।
- वहीं राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 का टिकट कटाया।
- गुरुवार को दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।
- इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
- निर्णायक मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
यह भी पढ़ें- IPL में जब पहली बार लगी Vaibhav Suryavanshi की बोली, Video में देखें कैसे राजस्थान ने छीना 'क्रिकेट का कोहिनूर'