Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं', सचिन तेंदुलकर की इच्छा पूरी करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी; बताया अपना पूरा प्लान

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:48 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने सीजन में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया ह ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब लाल गेंद की क्रिकेट पर फोकस करने की तैयारी में हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने टी20 क्रिकेट के खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 72 छक्के जड़े, जो किसी एक सीजन में सबसे अधिक है। टी20 क्रिकेट की सफलता के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सफल होने की बात कही है।

    सूर्यवंशी को लेकर पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी पोस्ट किया था कि वे इस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए देखना चाहते हैं। अब वैभव का कहना है कि वे टेस्ट क्रिकेट की अब तैयारी करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता टेस्ट को ही सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट बताते हैं। उनका कहना है कि वे अब लाल गेंद के लिए अभ्यास करेंगे।

    वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना प्लान

    आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद सुनील गावस्कर से बात करते हुए सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि मुझे हर गेंद पर शॉट खेलना पसंद है लेकिन ये टी20 फॉर्मेट है। मुझे कोच की तरफ से खुलकर खेलने की छूट मिली होती है। मैं गेंद पर शॉट इसी वजह से लगाता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं उसे मार सकता हूं और इसको लेकर कोई मजबूरी नहीं है।"

    टेस्ट क्रिकेट पर बात करते हुए सूर्यवंशी ने कहा, "मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मेरे पिता ने भी मुझे बताया है कि यही सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट है। मैंने इसे खेला भी है। हालांकि, मैंने अभी तक अधिक मैच नहीं खेले हैं। मैंने रणजी ट्रॉफी में खेला है लेकिन अधिक मौके नहीं मिले। ये मेरे लिए काफी निराशाजनक भी था। मैं इस फॉर्मेट को लेकर खुद पर काम करता रहूंगा।"

    खबरें और भी

    सचिन तेंदुलकर ने जाहिर की थी इच्छा

    आईपीएल फाइनल से एक दिन पहले तेंदुलकर ने इच्छा जाहिर की थी कि वे सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए एक कार्यक्रम में कहा, "मैं ही नहीं बल्कि हर कोई उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहता है। मुझे नहीं पता है कि ऐसा कब होगा लेकिन वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है।"

    यह भी पढ़ें- RCB के लुइस एनरिक हैं एंडी फ्लावर, खिताबी सूखा खत्म कर दो बार बना दिया चैंपियन

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट कनाडा को मिली लापरवाही की सजा, आईसीसी ने किया सस्पेंड; फिर भी टीम खेल सकेगी वर्ल्ड कप