'शायद लोगों को यह पता नहीं', फाइनल में जीत के बाद Vaibhav Suryavanshi किया अपने प्लान का खुलासा
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए टीम को 66 रन से हराया। ...और पढ़ें
-1782048040950_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
भारत ने 66 रन से जीता फाइनल
शतक से चूक गए वैभव सूर्यवंशी
29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए टीम को 66 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका टीम 311 रन पर ही ढेर हो गई।
भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 29 गेंदों पर 94 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए। कप्तान तिलक वर्मा ने 67 और रुतुराज गायकवाड़ ने 40 रन की पारी खेली।
वैभव ने बताया अपना प्लान
वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वैभव ने कहा, "मैंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा, बस पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो प्लान बनाया था, उसे लागू करना चाहता था। क्या उन पर दबाव था क्योंकि सबकी नजरें उन्हीं पर थीं? कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन प्लान को लागू करने की कोशिश कर रहा था जो काम नहीं कर रहे थे। मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस में उस पर काम किया। आज प्लान सही से लागू हुआ और नतीजा अपने आप मिल गया।"
इस सीरीज से उन्होंने क्या सीखा?
मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन मैंने 50 ओवर के काफी मैच खेले हैं। शायद लोगों को यह पता नहीं है। अलग-अलग हालात, अलग-अलग पिचें, खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग, लेकिन मजा आया और यह एक अच्छी सीरीज रही।
खबरें और भी
India A beat Sri Lanka A by 66 runs to clinch the #TriNationSeries 2026 title 🏆
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
A brilliant campaign comes to a perfect end 👏💙
Scorecard ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/hz1m4voody
वैभव के प्रदर्शन पर नजर
ट्राई सीरीज में वैभव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 5 मैच की 5 पारियों में 211 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 42.20 की और स्ट्राइक रेट 200.95 की रही। वैभव ने 29 चौकों के साथ ही 11 छक्के लगाए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 14, अफगानिस्तान के खिलाफ 44, श्रीलंका के विरुद्ध 21 और अफगान टीम के विरुद्ध 38 रन बनाए।