Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़ा श्रीलंका, इंडिया ए ने फाइनल जीतकर किया ट्राई सीरीज पर कब्जा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 06:07 PM (IST)

    वैभव की तूफानी शुरुआत के चलते इंडिया ए टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 66 रन से हराया। ...और पढ़ें

    भारतीय टम ने जीता फाइनल।

    भारतीय टम ने जीता फाइनल।

    HighLights

    1. शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, बनाए 94 रन

    2. भारतीय टीम ने 66 रन से जीता यह फाइनल

    3. यश ठाकुर-विपराज निगम ने लिए 3-3 विकेट

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी अच्‍छी शुरुआत को बड़े स्‍कोर में तब्‍दील नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, उन्‍होंने सीरीज की कसर फाइनल मैच में पूरी कर दी। श्रीलंका ए टीम के खिलाफ निर्णायक मैच में वैभव ने पहले तो 11 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

    हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए। वैभव (94) की इस तूफानी शुरुआत के चलते इंडिया ए टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने फाइनल मैच 66 रन से जीता।

    वैभव ने दी तूफानी शुरुआत

    रंगिरी दांबुला अस्टेडियम में टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने दमदार शुरुआत दी। वैभव ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए थे, ऐसे में उन्‍होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू किया। दूसरे छोर से आर्य अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहे थे और वैभव को स्‍ट्राइक दे रहे थे।

    देखते ही देखते वैभव ने 11 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। लिस्‍ट ए क्रिकेट में यह सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, वैभव यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने गेंद पर प्रहार जारी रखा। शतक की दहलीज पर पहुंचकर वह कैच आउट हुए। 15 साल के इस बल्‍लेबाज ने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। इस दौरान युवा बल्‍लेबाज ने 10 चौके और 8 छक्‍के भी लगाए।

    खबरें और भी

    तिलक ने लगाया अर्धशतक

    वैभव का साथ देने आए आर्य ने 29 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। उपकप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ (40) फिफ्टी से चूक गए तो कप्‍तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। तिलक ने 90 गेंदों पर 67 रन बनाए। अंत में कुमार कुशाग्र ने 36, अनुकूल रॉय ने 39 और विपराज निगम ने 27 रनों का योगदान देकर भारत का स्‍कोर 350 के पार पहुंचा दिया। श्रीलंका की ओर से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट चटकाए।

    यश ने बिगाड़ा खेल

    377 रन चेज करने उतरी श्रीलंका ए टीम को यश ठाकुर ने पहले 3 झटके दिए। उन्‍होंने अविष्का फर्नांडो (3), निरोशन डिकवेला (25) और नुवानिदु फर्नांडो (21) का विकेट चटकाया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा और कप्‍तान सहान अराचिगे ने चौथे विकेट लिए 53 रन जोड़े। सीरीज में पहली बार खेल रहे अशोक शर्मा ने इस साझेदारी को तोड़ा। अशोक ने सदीरा (52) को कुमार कुशाग्र के हाथों कैच आउट कराया। रविन्दु फर्नांडो (19) सस्‍ते में आउट हुए।

    तिलक को मिला विकेट

    इस बीच भारतीय कप्‍तान तिलक वर्मा ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। तिलक को सफलता भी मिली। उन्‍होंने श्रीलंका ए के कप्‍तान सहान अराचिगे (38) को यश ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद विजयकांत व्यासकांत ने 39, वानुजा साहन ने 62, दुलज समुदिथा ने 15 और मोहम्मद शिराज ने 21 रन बनाए। भारत ए की ओर से यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट चटकाए। अनुकूल रॉय ने 2 शिकार किए। 

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने 2026 में खेले 5 नॉकआउट मैच में दिखाया बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद कर सकते हैं इंटरनेशनल डेब्यू

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं', Vaibhav Suryavanshi का रौद्र रूप; श्रीलंकाई बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां