Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A: 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं', Vaibhav Suryavanshi का रौद्र रूप; श्रीलंकाई बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:41 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर छेड़ने का अंजाम क्‍या हो सकता है, यह श्रीलंका ए टीम ने रविवार को अपने घर पर देख लिया। ...और पढ़ें

    शतक से चूके वैभव

    शतक से चूके वैभव

    HighLights

    1. शतक से चूक गए वैभव सूर्यवंशी

    2. 324.14 की स्‍ट्राइक रेट से की बैटिंग

    3. 29 गेंदों पर 94 रन कूट दिए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर छेड़ने का अंजाम क्‍या हो सकता है, यह श्रीलंका ए टीम ने रविवार को अपने घर पर देख लिया। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में भारतीय ए टीम के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला। टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव और प्रियांश आर्य मैदान पर आए। वैभव ने आते ही श्रीलंकाई बॉलर्स की धज्जियां उड़ाईं।

    11 गेंदों पर फिफ्टी लगाई

    पवेलियन से ही सेट होकर उतरे वैभव ने आते ही बाउंड्री में डील करना शुरू किया। उन्‍होंने 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और इसके बाद तो यह 15 साल का बल्‍लेबाज बेलगाम हो गया। लिस्‍ट ए में यह सबसे तेज फिफ्टी है। वैभव के आगे श्रीलंका के सभी गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। देखते ही देखते वैभव शतक की ओर पहुंच गए। हालांकि, जब वह सैकड़े से 1 हिट दूर थे तब श्रीलंकाई कप्‍तान सहान अराच्चिगे ने उन्‍हें अपने जाल में फंसा लिया।

    वैभव ने बनाए 94 रन

    सहान अराचिगे की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और सीधे फील्डर विजयकांत वियास्कंथ के हाथों में चली गई। वैभव ने जगह बनाई लेकिन स्पिनर ने उनका पीछा किया और गेंद काफी फुल लेंथ की थी। शॉट में पर्याप्त ऊंचाई और ताकत नहीं थी। यही उनके आउट होने का कारण बना।

    वह शतक से और लिस्‍ट ए में संयुक्‍त रूप से सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए। वैभव ने 324.14 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाज की और 29 गेंदों पर 94 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में बिहार के इस बल्‍लेबाज ने 10 चौके और 8 छक्‍के ठोके।

    खबरें और भी

    हिसाब भी चुकता कर लिया

    इस पारी के साथ ही वैभव ने पिछले मैच का हिसाब भी चुकता कर लिया। पिछले मैच में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हराया था। जीत के बाद श्रीलंकाई प्‍लेयर्स ने वैभव को स्‍लैज किया था। इसके बाद वैभव और विशेन हलंबागे के बीच धक्‍का-मुक्‍की देखने को मिली थी। गुस्‍से में वैभव मैदान से बाहर गए थे। आज वैभव ने इस कहासुनी का जवाब अपने बल्‍ले से दिया।

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में टूटा ईशान किशन का रिकॉर्ड, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे; शतक से चूके

    यह भी पढ़ें- 'टेस्‍ट क्रिकेट को जीवित कर देंगे वैभव', 1983 वर्ल्ड कप विनर ने सूर्यवंशी को 'भगवान का बेटा' कहा