IND vs ENG: क्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में नहीं खेलेंगे Vaibhav Suryavanshi? पुजारा ने बताई बड़ी वजह
चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संदेह व्यक्त किया है। पुजारा का मानना है कि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन ...और पढ़ें

Cheteshwar Pujara ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?
HighLights
चेतेश्वर पुजारा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान
भारत का टॉप ऑर्डर सेट है- पुजारा
अभिषेक-संजू-ईशान को रिप्लेस करना मुश्किल-पुजारा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Cheteshwar Pujara on Vaibhav Suryavanshi: भारत के आयरलैंड दौरे पर भी हर किसी को उम्मीद थी कि टीम मैनेजमेंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि 1 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज के पहले मैच में वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है।
चेतेश्वर पुजारा ने क्या कहा?
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पुजारा ने कहा, "मुझे भारत के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं दिखता। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन तीनों प्लेइंग-11 में टॉप ऑर्डर का हिस्सा होंगे। जब भारत खिलाड़ियों को रोटेट करेगा, तब वैभव सूर्यवंशी को कम से कम एक मैच जरूर मिलेगा"
पुजारा ने आगे कहा कि भारत मौजूदा टॉप ऑर्डर को नहीं छेड़ना चाहेगा, क्योंकि अभिषेक, संजू और ईशान ने भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वैभव को शुरुआती तीन मैचों तक इंतजार करना पड़ सकता है।
इतना ही नहीं वैभव को पुजारा ने ये सलाह दी कि वह हाइप पर ध्यान न दे। अगर मौका मिले तो शांत रहकर ही खेले। इंग्लैंड में कंडीशन अलग होंगी, तैयारी जरूरी है।
इंग्लैंड टी20आई सीरीज से पहले वैभव आयरलैंड के खिलाफ टी20आई स्क्वॉड का भी हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींचा, लेकिन अभी तक उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st T20I: 'सूर्या ने मुझे इनपुट दिए..', Shreyas Iyer ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi की सफलता के पीछे क्या है सबसे बड़ा राज? IND vs ENG 1st T20I से पहले राजस्थान के मेंटर का खुलासा