विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली ने क्यों छोड़ी थी टेस्ट की कप्तानी? 'किंग' ने चार साल बाद खुद खोला सबसे बड़ा राज

Published: Wed, 20 May 2026 04:26 PM (IST)

विराट कोहली ने साल 2022 में टेस्ट कप्तानी छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने इसका कोई भी कारण नहीं बताया ...और पढ़ें

विराट कोहली

विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि भारत की कप्तानी छोड़ने के बाद वह मानसिक रूप से कठिन और परेशान करने वाले दौर से गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का आभार व्यक्त किया, जिनकी मदद से उन्हें फिर से क्रिकेट का आनंद लेने में सहायता मिली।

कोहली ने 2022 में कप्तानी छोड़ी थी और उसी वर्ष टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा था। उन्होंने छह टेस्ट मैच में सिर्फ एक अर्धशतक की मदद से 265 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 26.5 रहा था। द्रविड़ ने नवंबर 2021 में मुख्य कोच और विक्रम राठौर ने बल्लेबाजी कोच के रूप में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने कोहली में फिर से जोश जगाया और संघर्ष कर रहे इस बल्लेबाज को खराब दौर से निकलने में मदद की।

राहुल द्रविड़ को विराट कोहली ने दिया श्रेय

विराट ने ‘आरसीबी इनोवेशन लैब’ के ‘इंडियन स्पोर्ट्स समिट’ के तीसरे सत्र के दौरान कहा, "द्रविड़ और राठौर उनके मन की अंदरूनी परेशानियों को समझते थे और उन्हें उनसे उबरने का रास्ता दिखाया। उन्होंने मानसिक रूप से मेरा बहुत ख्याल रखा। इससे मुझे ऐसी स्थिति मिली जहां मैं फिर से क्रिकेट का आनंद ले सका। लेकिन जब मैं पूरी तरह से व्यस्त था, तब मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं चाहता हूं कि कोई मुझसे पूछे। मैं सब कुछ संभालने में काफी सक्षम था।"

विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का कारण बताया

कोहली का कहना है कि वे पूरी तरह से इससे थक चुके थे और इसी वजह से टेस्ट टीम कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, "मैं उस समय ऐसी स्थिति में पहुंचा गया था, जहां पर बल्लेबाजी और कप्तानी पर सबकुछ केंद्रित था। मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि दोनों चीजें मेरे जीवन पर कितना असर डाल सकती हैं। मैं भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित था। मैं पूरी तरह से थक चुका था और यही कारण है कि मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। मैं पूरी तरह से इसमें डूब गया था। सभी उम्मीदों को संभालना बहुत मुश्किल हो रहा था।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर आया भूचाल, बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद शान मसूद ने सुनाया अपना फैसला

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: एक तो बांग्लादेश के घर पर पिटवा ली भद, दूसरा ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका; पाकिस्तान का बुरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।