Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    36 साल के भुवनेश्‍वर कुमार की भारतीय टीम में होना चाहिए वापसी? Virender Sehwag बोले - 'उम्र का क्‍या करना'

    Updated: Fri, 01 May 2026 08:07 PM (IST)

    IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार की स्विंग का कमाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग भी तेज होती जा रही ह ...और पढ़ें

    भुवनेश्‍वर कुमार

    भुवनेश्‍वर कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार की स्विंग का कमाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग भी तेज होती जा रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की। साथ ही सेलेक्‍टर से 'स्विंग किंग' की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का आग्रह किया।

    3 विकेट चटकाए

    30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस स्‍पैल के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की। भुवी के टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। मौजूदा सीजन में वह 9 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं।

    2022 से नहीं मिला मौका

    आईपीएल में लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार 2022 से भारतीय टीम से बाहर हैं। सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "भुवनेश्वर कुमार इस टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लग रहे हैं। उन्होंने मैच में 2-3 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 विकेट लेकर आरसीबी के लिए मैच का रुख बदल दिया।"

    सहवाग ने की मांग

    सहवाग ने कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है उनकी उम्र क्या है? अगर वो 35-36 साल के हैं तो क्या हुआ? अगर वो इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें टी20 फॉर्मेट में वापसी के बारे में सोचना चाहिए या सेलेक्‍टर्स को इस पर विचार करना चाहिए। बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी पहले कमाल की हुआ करती थी, क्या वो फिर से वैसी ही जोड़ी बना पाएंगे? वो नई और पुरानी दोनों तरह की गेंदों से अच्छी गेंदबाजी करते हैं।"

    खबरें और भी

    सहवाग ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार का पुराना खेल देखकर मुझे बहुत मजा आया। उनके खेल में वो धार साफ दिखी। वो टॉप बल्लेबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ एक या दो अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं, वो सभी मजबूत टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्हें खेलते हुए देखकर मुझे बहुत आनंद आया, आप भुवनेश्वर कुमार को एक शानदार खिलाड़ी कह सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- स्विंग के सुल्तान का जलवा, T20 में Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास; सभी तेज गेंदबाजों को पछाड़ा

    यह भी पढ़ें- DC vs RCB: 'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज