स्विंग के सुल्तान का जलवा, T20 में Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास; सभी तेज गेंदबाजों को पछाड़ा
आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। ...और पढ़ें
-1777569979783_m.webp)
भुवी ने लिए 3 विकेट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। मुकाबले में पहला विकेट लेते ही भुवनेश्वर के टी20 में 350 विकेट पूरे हो गए।
वह मेंस टी20 में इस आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। साथ ही टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए हैं। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने चटकाए हैं।
कुमार ने चटकाए 3 विकेट
भुवनेश्वर ने अब तक खेले 325 टी20 मैच की 324 पारियों में अब तक 352 शिकार किए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 7 की इकोनॉमी से 28 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त कीं।
उन्होंने गुजरात के टॉप-3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। भुवनेश्वर ने सबसे पहले साई सुदर्शन (6), फिर कप्तान शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (39) को अपने जाल में फंसाया।
𝐒𝐈𝐑 𝐁𝐇𝐔𝐕𝐍𝐄𝐒𝐇𝐖𝐀𝐑 𝐊𝐔𝐌𝐀𝐑: 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐄𝐑 𝐎𝐅 𝐒𝐓𝐔𝐌𝐏𝐒, 𝐓𝐀𝐊𝐄𝐑 𝐎𝐅 𝐖𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓𝐒 ❤️🔥
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 30, 2026
Just the second Indian bowler to breach this mark and it comes as no surprise, whatsoever. 🫡🤌
Congrats on 3️⃣5️⃣0️⃣* T20 wickets, Bhuvi. Keep creating magic on the… pic.twitter.com/IGQL8qRRP0
मेंस टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय
- 391 विकेट - युजवेंद्र चहल
- 352* विकेट - भुवनेश्वर कुमार
- 347 विकेट - जसप्रीत बुमराह
- 327 विकेट - पीयूष चावला
- 317 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
यह भी पढ़ें- DC vs RCB: सिर्फ विराट कोहली के बस का ही था ऐसा कर पाना... 'जन्मभूमि' पर धांसू रिकॉर्ड बनाकर IPL को बना दिया खास