Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs RCB: सिर्फ विराट कोहली के बस का ही था ऐसा कर पाना... 'जन्‍मभूमि' पर धांसू रिकॉर्ड बनाकर IPL को बना दिया खास

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:52 PM (IST)

    दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा किया, जो अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था। उन्होंने ये क ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    HighLights

    1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

    2. विराट कोहली ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड

    3. कोहली ने आईपीएल में पहली बार किया ये कारनामा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर में 9 हजार रन पूरे कर लिए। विराट आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 9 हजार रन बनाए हैं।

    इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शुरुआत में कमाल की गेंदबाजी की और 7 रनों के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद 8 रन पर टीम ने छठा विकेट गंवा दिया था। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि डीसी की टीम 50 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सकेगी। हालांकि, उन्होंने 75 रन बना लिए। इसके बाद कोहली ने 11 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

    विराट कोहली ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन

    विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले से पहले अपने आईपीएल में करियर में 8989 रन बनाए थे। ऐसे में उन्हें 9 हजार रनों के आंकड़े को छूने के लिए 11 रनों की दरकार थी। कोहली ने मैच में 11 रन बनाते ही इस कारनामे को अंजाम दिया। विराट ने मुकाबले में नाबाद 23 रन बनाए और बेंगलुरु को जीत दिलाई। विराट ने 275 मैचों में 9000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं।

    बेंगलुरु ने दिल्ली को हराया

    दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक पोरेल के 30 रनों के दम पर 75 रन बनाए थे। बेंगलुरु के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। भुवी ने 3 ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाकर दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। डीसी की टीम 16.3 ओवरों में 75 रनों पर सिमट गई।

    खबरें और भी

    76 रनों के मामूली लक्ष्य को आरसीबी ने 6.3 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। गत विजेता के लिए जैकब बेथेल ने 20 रन बनाए और उन्हें काईल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली 23 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ बेंगलुरु ने 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, बीच टूर्नामेंट सिर से उठा मां का साया

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: तौहीद की पारी ने न्यूजीलैंड को किया चकनाचूर, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता पहला टी20; बना दिया रिकॉर्ड