BAN vs NZ: तौहीद की पारी ने न्यूजीलैंड को किया चकनाचूर, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता पहला टी20; बना दिया रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ये बांग्लादेश का टी20 ...और पढ़ें

बांग्लादेश की शानदार जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तौहीद हृदॉय के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सोमवार को पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
इसी के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ये बांग्लादेश का टी20 में अभी तक का सबसे बड़ा चेज है।
हृदॉय ने 27 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने परवेज हुसैन के साथ 57 रनों की साझेदारी की और फिर शमीम हुसैन के साथ नाबाद पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़कर बांग्लादेश की जीत की इबारत लिखी। न्यूजीलैंड के लिए डेन क्लेवर और ओपनर कटेने क्लार्क ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने 51-51 रन बनाए।
तौहिद ने संभाली पारी
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को जल्दी आउठ कर उसे दबाव में डाल दिया। 11वें ओवर तक टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन था। यहां न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में लग रहा था, लेकिन हृदॉय की सूझबूझ भरी पारी ने मैच का रुख बदल दिया और बांग्लादेश ने 12 गेंद पहले ही ये टारगेट हासिल कर लिया।
ईश सोढी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलता दिलाईं। उन्होंने तंजीद हसन तमीम (20) और कप्तान लिटन दास (21) को आउट किया। सैफ हसन 17 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार हुए थे। यहां से हृदॉय ने परवेज के साथ मिलकर रन रेट को कंट्रोल किया परवेज के आउट होने के बाद शमीम हुसैन ने 13 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड की पारी
इससे पहले, लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में टिम रॉबिन्सन के रूप में खोया जो खाता भी नहीं खोल पाए। उनके जाने के बाद क्लार्क और क्लेवर ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने अपने लगातार दो ओवरों में दोनों बल्लेबाजो को आउट कर न्यूजीलैंड को दबाव में डाल दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन था। तंजिम ने बेविन जैकब्स को आउट कर मेहमान टीम पर दबाव बढ़ाया।
यहां से फिर टॉम लैथम की जगह कप्तानी कर रहे निक केली ने पारी को संभाला। लैथम चोट के कारण इस मैच में नहीं खेले। जोश क्लार्कसन ने 14 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। केली 27 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।