Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs NZ: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान, नई सेलेक्‍शन कमेटी ने इन प्‍लेयर्स को दिया मौका

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 06:54 PM (IST)

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की ...और पढ़ें

    टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव।

    टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव।

    HighLights

    1. पहले दो वनडे के लिए बांग्लादेश टीम में कोई चेंज नहीं

    2. 17 अप्रैल से होगी इस वनडे सीरीज की शुरुआत

    3. 23 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा तीसरा वनडे

    ढाका, आइएएनएस। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। हबीबुल बशर की अगुआई वाली नई चयन समिति ने उस टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसने पिछले महीने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती थी।

    मिराज टीम की कप्तानी जारी रखेंगे

    कार्यक्रम के अनुसार, पहले दो मैच 17 और 20 अप्रैल को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा वनडे 23 अप्रैल को चटगांव में होगा। मेहदी हसन मिराज टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। टीम में लिटन दास, तस्कीन अहमद और शोरीफुल इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

    वहीं, रिशाद हुसैन और नाहिद राणा जैसे युवा प्रतिभाओं को भी मौका मिला है। हालांकि, टीम के प्रमुख बल्लेबाज सैफ हसन और आतिफ हुसैन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के विरुद्ध उनकी फार्म पर नजर रहेगी।

    बांग्लादेश टीम

    मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदयोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, माहिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 17 अप्रैल- शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम
    • दूसरा वनडे: 20 अप्रैल- शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम
    • तीसरा वनडे: 23 अप्रैल- चटगांव स्टेडियम

    यह भी पढ़ें- 'ये बांग्लादेश सर्कस बोर्ड है', तमीम इकबाल के BCB अध्यक्ष बनने के बाद आगबबूला हुआ पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट को मिला नया बॉस, सरकार ने पूर्व कप्तान को दी बड़ी जिम्मेदारी; नई इलेवन का करेंगे नेतृत्व