IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, बीच टूर्नामेंट सिर से उठा मां का साया
आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है, जिसकी पुष्टि उनके साथी खिलाड़ियों मोहम्मद नबी और करीम जनत ने सो ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स
HighLights
पंजाब किंग्स के अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन
मोहम्मद नबी और करीम जनत ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की
उमरजई ने आईपीएल 2026 में अभी तक नहीं खेला मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे आईपीएल खेलने के लिए भारत में हैं लेकिन इस बीच उनकी मां का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और करीम जनत ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।
पंजाब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनकी टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और अंक तालिका में भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। उमरजई की बात करें, तो उन्हें अब तक पीबीकेएस की तरफ से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।
अजमतुल्लाह उमरजई के साथी खिलाड़ियों ने जताया दुख
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों मोहम्मद नबी और करीम जनत ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने उमरजई और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। करीम जनत ने लिखा, "राष्ट्रीय खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई की मां के निधन से हम बहुत दुखी हैं। अल्लाह पाक मृत आत्मा को जन्नत नसीब करे और परिवार को सब्र दे। हम इन कठिन पलों में उनके साथ हैं।"
मोहम्मद नबी ने भी भावुक संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि उमरजई की मां के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अल्लाह उनकी रूह को जन्नत के उच्च स्थान पर जगह दे और पूरे परिवार को धैर्य और ताकत प्रदान करे।
खबरें और भी
पंजाब किंग्स की तरफ से नहीं आया कोई बयान
26 वर्षीय अजमतुल्लाह उमरजई इस समय पंजाब किंग्स के साथ हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक कोई मैच नहीं खेला है। पंजाब किंग्स का अगला मैच मंगलवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुल्लांनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। अभी तक पंजाब किंग्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी साफ नहीं है कि उमरजई इस मैच में उपलब्ध होंगे या नहीं।
पंजाब किंग्स की शानदार फॉर्म
इस सीजन पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। टीम सात मैचों में छह जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था।