'हाइप के अलावा कुछ नहीं था', Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू को लेकर गंभीर पर आगबबूला हुआ पूर्व भारतीय दिग्गज
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। इसके बाद वे अपनी छाप नहीं छोड़ सके। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला। वे टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव उस कमाल को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दोहरा सके, जिसकी वजह से उन्हें पांचवें टी20 मैच से बाहर कर दिया गया ।
वैभव को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का कहना है कि उन्हें खिलाने के लिए जल्दबाजी की गई। उनका मानना है कि सूर्यवंशी को मीडिया हाइप की वजह से टीम में शामिल किया गया। पूर्व क्रिकेटर का ये भी मानना है कि संजू सैमसन को वैभव के लिए टीम से बाहर नहीं करना चाहिए था।
वसीम जाफर का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने कहा, "मुझे लगता है कि वैभव को टीम में शामिल करने के लिए हमने जल्दबाजी की। मीडिया में उनके बारे में बहुत चर्चा थी और उन्हें खेलते हुए देखकर लोग काफी इमोशनल थे। मैंने तो पहले भी कहा था कि भारत को संजू सैमसन के साथ बने रहना चाहिए। वैभव को अपने मौके का इंतजार करना पड़ा और जब आया, तो वो भुना सकता था। वो अभी बहुत छोटा है और टीम के साथ बाहर रहकर बहुत कुछ सीख सकता है।"
जाफर का कहना है कि मीडिया हाइप की वजह से टीम मैनेजमेंट ने वैभव को मौका दिया। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ऐसा लगा कि हम मीडिया हाइप में बह गए। वैभव जब नहीं खेल रहा था, तो उसकी बहुत चर्चा हो रही थी। मुझे लगता है कि उसे इंतजार करना चाहिए था। अगर आपको लगता कि संजू अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, तो आपको फैसला लेना चाहिए था। हालांकि, जिस तरह से उन्हें टीम में लाया गया, उससे लगा कि सब कुछ जल्दबाजी में किया गया।
संजू सैमसन को बाहर करने पर जाफर ने जताई हैरानी
संजू को जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। इसको लेकर जाफर ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, वैभव को तीन मैच में देखने के बाद आप संजू को फिर वापस ले आए। संजू ने खुद एक मैच खेला और फिर उसे जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया। ये भी मुझे थोड़ा अजीब लगा क्योंकि मुझे लगता है कि वो खुद भी वहां पर खेलना चाहता होगा।
