मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर, पत्नी ने लगाए अवैध संबंध के आरोप
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एश्ले गार्डनर इस समय मुश्किल में फंसती दिख रही हैं। उनकी पत्नी ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

एश्ले गार्डनर पर लगे धोखा देने के आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इस समय भूचाल मच गया है। महिला टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर उनकी पत्नी मोनिका राइट ने धोखा देने के आरोप लगाए हैं। दोनों की शादी हो चुकी थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों साथ नहीं रह रही थीं।
पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इन दोनों के बीच विवाद हो गया था और फिर शादी टूट गई थी। सोमवार को ये विवाद उस समय और गहरा गया जब राइट ने सार्वजनिक रूप से ये खुलासा कर दिया कि गार्डनर किसके साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रही हैं।
डेटिंग एप से हुई थी मुलाकात
दोनों की मुलाकात साल 2020 में एक डेटिंग एप से हुई थी। 2025 में दोनों ने शादी रचाई। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से दोनों के बीच में संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। राइट वर्ल्ड कप के बीच में गार्डनर से मिलने भारत आई थीं और ये उन्हें पसंद नहीं आया था। डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि, "वर्ल्ड कप के दौरान गार्डनर का व्यवहार कुछ अलग था। वह कुछ उदास रहती थीं, लेकिन हमें लगा कि ये वर्ल्ड कप का दबाव है।"
सूत्र ने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई जब राइट भारत आ गईं क्योंकि गार्डनर को ये पसंद नहीं आया था। सिडनी लौटने के बाद दोनों की बात हुई और दोनों अलग रहने लगीं। पिछले साल नवंबर में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
खबरें और भी
-1783932010768.jpg)
राइट ने लिया नाम
इस बीच मामला शांत था, लेकिन राइट ने सोमवार को डेली मेल की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की एक और क्रिकेटर जॉर्जिया बेल का फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, "यही वो है जिसके कारण मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दिया है।"
रिपोर्ट के मानें तो ये खबर इसलिए और परेशान करन वाली है क्योंकि दोनों अपने परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल आ गया है।
यह भी पढ़ें- ENG W vs AUS W: टूट गया इंग्लैंड का सपना, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी; रिकॉर्ड 7वीं बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
यह भी पढ़ें- ENG W vs AUS W: डैनी वायट-हॉज ने बदल दिया महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास, विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा