ENG W vs AUS W: डैनी वायट-हॉज ने बदल दिया महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास, विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वे खास कारनामा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं। ...और पढ़ें

डैनी वायट-हॉज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को बदल दिया है। इस खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सकी थी। उन्होंने इस इतिहास को बनाने के लिए विश्व कप का फाइनल मुकाबला चुना, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम सामने थी।
वायट-हॉज मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सकी और 8 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि, उन्होंने आउट होने से पहले इतिहास रच दिया था। वे इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रही थी लेकिन फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। हालांकि, इस खिलाड़ी ने फाइनल में 8 रन बनाकर भी इतिहास रच दिया है। वे खास कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
डैनी वायट-हॉज ने रचा इतिहास
वायट-हॉज महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान ये इतिहास रचा। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने एक टी20 वर्ल्ड कप में 300 रन नहीं बनाए थे। वे ऐसा करने वाली दुनिया की बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स के नाम पर मौजूद था, जिसे डैनी ने पहले ही तोड़ दिया था।
महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज-
- डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड) - 301
- ताजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका) - 225
- डेर्सी कार्टर (स्कॉटलैंड) - 208
- स्मृति मंधाना (भारत) - 205
- एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 185
इंग्लैंड का फाइनल तक का सफर
इंग्लैंड अपने घर पर ये विश्व कप खेल रहा है। वे अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं और कोई मुकाबला नहीं हारा है। टीम ने सेमीपाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया और फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान डैनी का योगदान सबसे अहम रहा।
खबरें और भी
वे इंग्लैंड के लिए ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं लेकिन फाइनल में वे बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। हालांकि, 8 रन के दौरान उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया, जो अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था।