Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्शदीप सिंह ने आर अश्विन से सरेआम क्यों कहा 'सॉरी'? हैरान कर देगी वजह

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:17 AM (IST)

    अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपने पहले कप्तान रहे आर अश्विन से माफी मांगी है। अर्शदीप ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अश्विन से सॉरी कहा। ...और पढ़ें

    अर्शदीप सिंह ने अश्विन से कहा सॉरी

    अर्शदीप सिंह ने अश्विन से कहा सॉरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से सरेआम माफी मांगी है। अश्विन ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अश्विन से सॉरी कहा है। इसका कारण बाएं हाथ के गेंदबाज का एक फैसला है जिसके बाद उन्होंने अश्विन से माफी मांग ली।

    दरअसल, कार्तिक आत्रे के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अर्शदीप ने भारत के टॉप-5 गेंदबाज चुने। इनमें अश्विन को पांचवें नंबर पर रखा और इसी कारण अर्शदीप ने उनसे माफी मांगी।

    इन लोगों को चुना

    अर्शदीप से जब स्किल और टैलेंट के आधार पर भारतीय गेंदबाजों को चुनने को कहा गया तो उन्होंने टॉप-5 खिलाड़ियों में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के नाम लिए। अर्शदीप ने अश्विन का नाम पांचवें नंबर पर रखने के लिए उनसे माफी मांगी।

    अर्शदीप ने कहा, "भुवी भाई टॉप पर हैं क्योंकि वह मेरे पर्सनल फेवरेट हैं। वह मुझे काफी पसंद हैं। यहां मैं थोड़ा पक्षपाती हो रहा हूं। मैं तेज गेंदबाजों को पहले रखूंगा। दूसरे नंबर पर मैं शमी भाई को रखूंगा। जैसा सभी जानते हैं, वह किसी भी विकेट पर गेंद को सीम करा सकते हैं। उनकी गेंदबाजी शानदार है। तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव रहेंगे क्योंकि उनके पास शानदार स्किल है। फिर युजी भाई क्योंकि हम पंजाब में साथ खेलते हैं। एश भाई को मैं लास्ट में नहीं रखता, लेकिन कोई ऑप्शन बचा नहीं है। वह पंजाब में मेरे पहले कप्तान भी थे। सॉरी एश भाई।"

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच लिया था संन्यास

    अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के बीच में ही संन्यास का एलान कर दिया था। वह इस सीजन आईपीएल में भी नहीं दिखे थे। अश्विन भारत के महान टेस्ट गेंदबाजों में रहे हैं। वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 537 विकेट हैं जबकि अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ पहले नंबर पर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह को नॉर्थ जोन की टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए मिली जगह, जम्मू-कश्मीर के कन्हैया वधावन बने कप्तान

    यह भी पढ़ें- लाल कपड़े और नशीली आंखों से अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने उड़ाए फैंस के होश, Video में दिखाईं कातिलाना अदाएं