Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rishabh Pant से LSG की कप्तानी भी छीनी जाएगी? शर्मनाक सीजन के बाद टीम के डायरेक्टर का सीधा बयान

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

    LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Tom Moody का मानना है कि टीम अगले सीजन से पहले नए लीडरशिप रोल के लिए विकल्पों की तलाश करेगी। उनके इस बयान के बाद ये माना ज ...और पढ़ें

    Rishabh Pant से छीनी जाएगी LSG की कप्तानी?

    Rishabh Pant से छीनी जाएगी LSG की कप्तानी?

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Rishabh Pant IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन टीम ने 14 लीग मैच में से केवल 4 ही मैच जीते, जबकि 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    लखनऊ की टीम ने सबसे निचले पायदान पर रहकर अपना सफर फिनिश किया। लखनऊ के इस खराब प्रदर्शन के बाद पंत की कप्तानी को लेकर खूब आलोचना हो रही है। इस बीच पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने अगले सीजन के लिए लीडरशिप में बदलाव की बात कही है।

    Rishabh Pant से छीनी जाएगी LSG की कप्तानी?

    दरअसल, पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद एलएसजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने कहा,

    "जब बात फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की आती है, तो ये निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिस पर हम भविष्य को लेकर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे। हर विभाग की तरह, जब आप एक सीजन पर विचार करते हैं, तो हम कुछ सोच-समझकर फैसले लेंगे।"

    27 करोड़ रुपये में पंत को खरीदा था

    आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में लगभग पूरी टीम बदल दी थी। ऑक्शन में टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन इसके बावजूद टीम को सबसे निचले पायदान पर रहकर अपना सफर खत्म करना पड़ा। पंत की कप्तानी में लगातार दूसरी बार लखनऊ की टीम प्लेऑफ का टिकट नहीं कटा पाई। पंत का प्रदर्शन खराब रहा, जहां 14 मैचों में वो सिर्फ 312 रन ही बना सके, जिसमें 1 ही बार वो 50 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

    ऐसे में पंत को लखनऊ की टीम की कप्तानी से हटाए जाने की मांग तेज होने लगी है। हाल ही में उनके खराब परफॉर्मेंस की वजह से अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनसे टेस्ट की उप-कप्तानी कप्तानी छीनी गई और उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला। दबाव भरी स्थिति में लगातार फ्लॉप होने की वजह से उनसे लखनऊ की कप्तानी छिने जाने पर विचार किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    मौजूदा सीजन में पंत ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए थे, जिसकी वजह से एलएसजी की टीम को ये निराशाजनक प्रदर्शन देखना पड़ा। पंत ने फैसला किया था कि वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे, जबकि निकोलस पूरन को इसके लिए मिडिल ऑर्डर में जाना पड़ा था और वह फ्लॉप हुए। पंत को लगा ये कॉम्बिनेशन सही नहीं बन रहा तो फिर पूरन को तीसरे नंबर पर लाए। इस तरह पूरे सीजन पंत ने ऐसे बदलाव किए, जिसकी वजह से लखनऊ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में छोटी बाउंड्री को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, BCCI को जमकर लगाई फटकार

    यह भी पढ़ें- LSG vs PBKS: 'काफी मुश्किल सफर रहा', सीजन की 10वीं हार झेलने के बाद छलका Rishabh Pant का दर्द