Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 वर्ल्ड जीतने के लिए Zaheer Khan का खास मंत्र, इन लेफ्ट आर्म पेसर्स पर दांव खेलकर टीम इंडिया बन सकती है चैंपियन

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:38 PM (GMT+05:30)

    जहीर खान से सवाल किया गया कि वो कौन से लेफ्ट आर्म पेसर्स हैं जो आगामी टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं? इसके जवाब में जहीर ने च ...और पढ़ें

    जहीर खान ने चयनकर्ताओं को दी खास सलाह।
    जहीर खान ने चयनकर्ताओं को दी खास सलाह।

    उमेश कुमार, नई दिल्ली। जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड 2024 के लिए भारतीय टीम के चयन का दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईपीएल 2024 में कई ऐसा युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने चयनकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। 

    जियो सिनेमा के 'राउंड द टेबल शो' में जागरण ऑनलाइन के खेल संवाददाता उमेश कुमार के सवाल का जवाब देते हुए पैनल एक्सपर्ट जहीर खान ने चयनकर्ताओं को अहम सलाह दी। जहीर खान से सवाल किया गया कि वो कौन से लेफ्ट आर्म पेसर्स हैं जो आगामी टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं? इसके जवाब में जहीर ने चार युवा खिलाड़ियों का नाम बताया। उनका मानना है कि आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की निगाह होगी और वो अगर अच्छा करते हैं तो टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

    इन चार खिलाड़ियों का लिया नाम

    जहीर खान ने कहा, लेफ्ट आर्म पेसर्स की बात करें तो इस आईपीएल में सभी टीमों के पास कुछ लेफ्ट आर्म पेसर्स हैं, और उनके अच्छे प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। वैसे इंडियन स्क्वाड की बात करें तो मोहसिन खान, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और यश दयाल हैं। ये सारे विकल्प पर चयनकर्ता सोच जरूर रही होगी। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो सेलेक्टर्स उनको भी मौका दे सकते हैं। इन युवा खिलाड़ियों के पास मौका भी है कि वह इंडियन स्क्वाड में अपनी जगह बना सकते हैं।

    12 साल से बेहतरीन लेफ्ट आर्म पेसर्स की तलाश

    बता दें कि भारत को 2011 और 2012 के बाद से जहीर खान, आशीष नेहरा और इरफान पठान के बाद बेहतरीन लेफ्ट आर्म पेसर्स नहीं मिले। हालांकि, पिछले कुछ सालों में जो लेफ्ट आर्म बॉलर्स टीम में खेले, उनमें खलील अहमद, जयदेव उनादकट, बरिंदर सरन, चेतन साकरिया, टी नटारजन और अर्शदीप सिंह शामिल रहे हैं। अर्शदीप साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

    यह भी पढे़ं- Chamari Athapaththu ने महिला क्रिकेट में रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं तीसरी खिलाड़ी; दीप्ति शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- PAK vs NZ T20I Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं पहला टी20I मैच, भारत में देखने के लिए करना होगा यह काम

    खबरें और भी