IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने T20I में लिखा नया इतिहास, भुवनेश्वर कुमार के चार साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

अर्शदीप सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में दो विकेट झटके। इसी के साथ वो एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
अर्शदीप ने मुकाबले में सबसे पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट का विकेट चटकाया। इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की।
अर्शदीप ने तोड़ा भुवी का रिकॉर्ड
अर्शदीप से पहले टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवी के नाम था। भुवी ने साल 2022 में 32 मैचों में 37 विकेट झटके थे।
अर्शदीप ने अब भुवी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अर्शदीप के नाम अब 29 मैचों में इस साल 38 विकेट हो गए हैं। अर्शदीप को अभी भी बहुत सारे मैच खेलने हैं। ऐसे में उनकी नजर 50 का आकड़ा छूने पर होगी।
भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (T20I)
गेंदबाज | विकेट | मैच | साल |
अर्शदीप सिंह | 38 | 29 | 2026 |
भुवनेश्वर कुमार | 37 | 32 | 2022 |
अर्शदीप सिंह | 36 | 18 | 2024 |
वरुण चक्रवर्ती | 36 | 20 | 2025 |
अर्शदीप सिंह | 33 | 21 | 2022 |
अक्षर पटेल | 32 | 28 | 2026 |
भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने दूसरा टी20 चार विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने अर्धशतक जड़ा था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की। तिलक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।