Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs AFG: Glenn Maxwell ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड, कपिल देव को छोड़ा पीछे

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    कपिल देव ने 1983 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे जिससे भारत को 60 ओवर में 266 रन बनाने में सफलता मिली थी। वह उस समय छठे नंब ...और पढ़ें

    मैक्सवेल ने कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड।
    मैक्सवेल ने कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े में दर्शकों ने मंगलवार, 7 नवंबर को वनडे क्रिकेट में अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी देखी। ग्लेन मैक्सवेल ने रन चेज करते हुए नाबाद 201 रन की पारी खेली। अकेले दम पर मैक्सवेल ने 293 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने भारत पूर्व कप्तान कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    कपिल देव ने 1983 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जिससे भारत को 60 ओवर में 266 रन बनाने में सफलता मिली थी। वह उस समय छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और तब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।

    कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

    7 नवंबर को मैक्सवेल ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। मैक्सवेल ने ना सिर्फ कपिल का रिकॉर्ड तोड़ बल्कि दोहरा शतक भी बनाया। वह पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक बनाया है।

    छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर

            खिलाड़ी                   स्कोर

    • ग्लेन मैक्सवेल            201*
    • कपिल देव                175*
    • एंड्रयू साइमंड्स         143*
    • म स धोनी                139*
    • जोस बटलर              129

    ग्लेन मैक्सवेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, तब ऑस्ट्रेलिया टीम नौवें ओवर में 49/4 पर संघर्ष कर रही थी। अजमतुल्लाह उमरजई हैट्रिक पर थे लेकिन मैक्सवेल बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91/7 हो गया था। तब कप्तान पैट कमिंस ने उनका साथ दिया। मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर 170 गेंद पर नाबाद 202 रन की साझेदारी की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ENG vs NED: चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बरकरार अंग्रेज, इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दी 160 रन से दी मात