Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS W vs IND W: श्री चरानी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से 'शतक' किया पूरा

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 09:09 PM (IST)

    एलिसा हीली (158) और बेथ मूनी (106) के शतक की बदौलत ऑस्‍ट्र‍ेलिया महिला टीम ने तीसरे वनडे में भारतीय महिला टीम को 185 रन से करारी शिकस्‍त दी। ...और पढ़ें

    महंगी साबित हुईं श्री चरणी।

    महंगी साबित हुईं श्री चरणी।

    HighLights

    1. ऑस्‍ट्रेलिया ने 185 रन से जीता मुकाबला 

    2. 3 मैचों की वनडे सीरीज पर जमाया कब्‍जा

    3. एलिसा हीली ने खेली 158 रन की पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एलिसा हीली (158) और बेथ मूनी (106) के शतक की बदौलत ऑस्‍ट्र‍ेलिया महिला टीम ने तीसरे वनडे में भारतीय महिला टीम को 185 रन से करारी शिकस्‍त दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने 409 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से श्री चरनी ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।

    श्री चरनी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

    श्री चरनी ने वनडे में किसी भारतीय स्पिनर द्वारा सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक पारी में 100 से अधिक रन देने वाली पहली भारतीय स्पिनर बन गई हैं। होबार्ट के बेलेरिव ओवल में अंतिम वनडे में चरानी ने 10 ओवर में 106 रन दिए और 2 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम था। चहल ने 2020 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 89 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था।

    भुवनेश्‍वर की बराबरी की

    चरनी ने वनडे इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे महंगे स्पेल के मामले में भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। 2015 में भुवनेश्वर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 106 रन दिए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 विकेट लिया था।

    वनडे में भारतीय गेंदबाजों द्वारा सबसे महंगे स्पेल

    • श्री चरनी: 10 ओवर- 106 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, 2026
    • भुवनेश्वर कुमार: 10 ओवर- 106 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
    • विनय कुमार: 9 ओवर, 102 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
    • भुवनेश्वर कुमार: 10 ओवर, 92 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2017
    • दीप्ति शर्मा: 10 ओवर, 90 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, 2026
    • युजवेंद्र चहल: 10 ओवर, 89 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020
    • प्रिया मिश्रा: 10 ओवर, 88 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, 2024

    32वें ओवर में दिए 23 रन

    पावरप्ले के बाद 11वें ओवर में चरनी गेंदबाजी करने आईं और लगातार सही लाइन और लेंथ बनाए रखने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके स्पेल की शुरुआत में ही बल्लेबाजों ने गैप का फायदा उठाया। 32वें ओवर में अपना आखिरी वनडे खेल रही एलिसा हीली ने युवा स्पिनर पर हमला बोलते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। चरानी ने उस ओवर में 23 रन लुटाए। श्री चरणी ने ताहलिया मैकग्राथ और जॉर्जिया वेयरहम के विकेट लिए। दोनों विकेट डीप में कैच आउट हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: स्‍मृति मंधाना ने बीच मैच संभाली कप्‍तानी, चोटिल हरमनप्रीत कौर के बारे में बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

    यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W 2nd T20I: अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी भारतीय टीम, कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत