Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSZ vs QTG: Babar Azam ने डॉट बॉल का अनोखा रिकॉर्ड बनाया, टी20 के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:09 AM (IST)

    कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ PSL 2026 के 29वें मुकाबले में पेशावर जल्मी के कप्‍तान बाबर आजम ने शानदार शतक लगाया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बाबर आजम ने लगाया शतक

    2. 52 गेंदों पर बनाए नाबाद 100 रन 

    3. पेशावर जल्मी ने जीता मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाबर आजम ने रविवार को इतिहास रच दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ PSL 2026 के 29वें मुकाबले में पेशावर जल्मी के कप्‍तान बाबर आजम ने शानदार शतक लगाया। PSL में यह उनका तीसरा और टी20 क्रिकेट में 12वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक शतकों के मामले में रिले रोसौ, उस्मान खान और कामरान अकमल की बराबरी कर ली।

    52 गेंदों पर लगाया शतक

    यह बाबर का पीएसएल में सबसे तेज शतक भी है। उन्‍होंने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। अपनी पारी में बाबर ने 6 चौके और 4 छक्‍के भी जड़े। इस दौरान बाबर ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूरी पारी में सिर्फ एक डॉट बॉल खेली।

    14वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अल्जारी जोसेफ की बाउंसर से बचते हुए कोई रन नहीं बनाया। इसके अलावा उन्होंने हर गेंद पर रन बनाए और जल्मी को 255 रन पर तीन विकेट के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    पहली बार हुआ ऐसा

    टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्‍लेबाज ने 50 से ज्‍यादा गेंदों का सामना किया और उसमें 1 बॉल ही डॉट हो। ऐसे में बाबर की यह पारी खास हो गई है। उन्होंने बिना एक भी डॉट बॉल खेले बिना 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर ने 67 पारियों के बाद टी20 में शतक भी बनाया। बाबर को इस पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    मैच का हाल

    मुकाबले की बात करें तो पेशावर जल्मी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। बाबर के शतक के अलावा कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। मेंडिस ने 44 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स 19वें ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गई। पेशावर जल्मी ने 118 रन से यह मैच जीता। मोहम्मद बासित और अली रजा ने 3-3 विकेट लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शतक जड़कर किया धमाका, PSL के इतिहास में कर दिया बड़ा उलटफेर

    यह भी पढ़ें- 'किसी की नजर नहीं लगने देंगे', बाबर आजम ने कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त तो PSL के सीईओ ने किया खास टोटका