बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शतक जड़कर किया धमाका, PSL के इतिहास में कर दिया बड़ा उलटफेर
बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए शतक लगाया है। उन्होंने मुकाबले में शतक लगाया। बाबर का पीएसएल में ये सबसे तेज शतक है। ...और पढ़ें
HighLights
बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में लगाया शतक
बाबर ने 52 गेंदों पर जड़ी सेंचुरी
पेशावर जल्मी ने बनाया 255 रनों का स्कोर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए शतक लगाया और टी20 क्रिकेट में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया। बाबर का पीएसएल में ये तीसरा शतक है। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 से अधिक का रहा है।
आजम को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं कि वे छक्के नहीं लगाते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल कर दिया और 4 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया। बाबर की टी20 करियर में ये 12वां शतक है। उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। हालांकि, बाबर इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
बाबर आजम ने लगाया शतक
क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने पेशावर जल्मी के खिलाफ टॉस जीता और उन्हें बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पेशावर के लिए मोहम्मद हारिस और बाबर आजम पारी की शुरूआत की। हारिस 16 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन आजम अंत तक डटे रहे और शतक लगाया। बाबर ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के निकले। बाबर का पीएसएल में ये तीसरा शतक है। ये उनके पीएसएल करियर का सबसे तेज शतक है।
बाबर का टी20 में 12वां शतक
पीएसएल में शतक लगाने के साथ ही बाबर ने टी20 क्रिकेट में 12वां शतक ठोका है। वे इस फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 22 सेंचुरी ठोकी है। ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10 शतक लगाए हैं।
खबरें और भी
टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी-
- क्रिस गेल - 22
- बाबर आजम - 12
- डेविड वॉर्नर - 10
- साहिबजादा फरहान - 9
- राईली रूसो - 9
पेशावर का पहाड़ जैसा स्कोर
ग्लेडिएटर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्मी ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। बाबार के शतक के अलावा कुसल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की और 44 गेंदों पर 83 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जड़े।