Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BAN vs NZ: Ajaz Patel की घूमती गेंदों का चला जादू, पूरा किया टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का 'अर्धशतक'; नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 04:45 PM (IST)

    एजाज पटेल ने टेस्ट मैच में अपना पहला शिकार जाकिर को बनाया। एजाज की गेंद पर जाकिर पूरी तरह से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद एजा ...और पढ़ें

    Ajaz Patel: एजाज पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।
    Ajaz Patel: एजाज पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

    HighLights

    1. एजाज पटेल ने पूरा किया टेस्ट में विकेटों का अर्धशतक
    2. मुश्फिकुर रहीम बने एजाज का टेस्ट क्रिकेट में 50वां शिकार
    3. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर बनाए 310 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एजाज पटेल ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एजाज ने मुश्फिकुर रहीम को पवेलियन की राह दिखाते हुए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। एजाज न्यूजीलैंड की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें गेंदबाज बने हैं।

    एजाज ने पूरा किया विकेटों का 'अर्धशतक'

    एजाज पटेल ने टेस्ट मैच में अपना पहला शिकार जाकिर हसन को बनाया। एजाज की गेंद पर जाकिर पूरी तरह से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद एजाज की घूमती गेंद का शिकार मुश्फिकुर रहीम बने। रहीम को एजाज ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराते हुए चलता किया। मुश्फिकुर को आउट करने के साथ ही एजाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

    दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा एजाज का नाम

    एजाज पटेल न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट चटकाने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं। एजाज ने यह कारनामा अपने 15वें टेस्ट मैच में करके दिखाया है। बता दें कि एजाज टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा भारत के खिलाफ किया था।

    यह भी पढ़ेंAzam Khan: बैट पर फलीस्‍तीन का झंडा लगाने वाले पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की सजा हुई माफ, PCB ने अपने फैसले पर लिया यू-टर्न

    ग्लेन फिलिप्स ने झटके 4 विकेट

    एजाज पटेल के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने भी अपनी घूमती गेंदों से जमकर कहर बरपाया। फिलिप्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। फिलिप्स के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और अपना विकेट गंवाकर चलते बने। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 310 रन लगा दिए हैं।

    खबरें और भी