Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs LSG: जोश इंग्लिस ने की चेन्नई के गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई, बाल-बाल बचा सुरेश रैना का 'महा-रिकॉर्ड'

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:55 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए जोश इंग्लिस ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने 17 गेंदों पर अर्धशतक ठोका और सुरेश रैना की खास लिस्ट में जगह बना ली। ...और पढ़ें

    जोश इंग्लिस

    जोश इंग्लिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए जोश इंग्लिस ने बल्ले से कोहराम मचा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी बल्लेबाजी, जो इस सीजन अब तक अधिकतर मुकाबलों में अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी थी, इस मैच में कहर ढा दिया। जोश इंग्लिस, जो सीजन का दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं, उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया।

    इंग्लिस ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना की खास लिस्ट में भी जगह बना ली है। इंग्लिस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में निजी कारणों की वजह से नहीं खेल सके। हालांकि, वापस आते ही उन्होंने तहलका मचाया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    निकोलस पूरन की लिस्ट में शामिल

    31 वर्षीय खिलाड़ी अब निकोलस पूरन की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जोश अब लखनऊ के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले व दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन का नाम शामिल है।

    लखनऊ के लिए सबसे तेज अर्धशतक-

    • निकोलस पूरन - 15 गेंद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023
    • निकोलस पूरन - 16 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस, 2026
    • जोश इंग्लिस - 17 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2026
    • निकोलस पूरन - 18 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2025
    • निकोलस पूरन - 19 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस, 2024

    इंग्लिस ने रचा इतिहास

    इंग्लिस आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना की लिस्ट में जगह बना ली है, जहां रैना ने 2014 में 87 रन बनाकर तहलका मचाया था। इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 77 रन बनाए और चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

    खबरें और भी

    IPL पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-

    • सुरेश रैना - 87*(25) बनाम पंजाब किंग्स, 2014
    • ट्रेविस हेड - 84*(26) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
    • जेक फ्रेजर मैक्गर्क - 78*(24) बनाम मुंबई इंडियंस, 2024
    • जोश इंग्लिस - 77*(25) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2026
    • एडम गिलक्रिस्ट - 74*(25) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2009
    • प्रभसिमरन सिंह - 71*(23) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2026

    जोश इंग्लिस शतक से चूके

    इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ शानदार पारी खेली और लखनऊ को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। एक समय ऐसा लग रहा था कि वे अपना शतक पूरा कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 33 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हो गए । उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के जड़े।

    यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव T20I की कप्तानी से हटेंगे! धोनी-विराट से बेहतर रहे कैप्टेंसी के आंकड़े, खाते में 1 विश्‍व कप ट्रॉफी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'उसे भारत के तीनों फॉर्मेट खिलाओ…', Vaibhav Suryavanshi को R Ashwin ने बताया बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी