विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 चौके, 12 छक्‍के... Dasun Shanaka के तूफानी शतक में उड़ गए कई रिकॉर्ड्स, बदल गया CPL का इतिहास

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:14 AM (IST)

Dasun Shanaka fastest CPL century: दासुन शनाका ने केवल 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शनाका कैरेबियाई प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने।

दासुन शनाका

दासुन शनाका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका ने केवल 39 गेंदों में शतक जमाकर इतिहास रच दिया। वॉर्नर पार्क में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए शनाका ने सेंट लूसिया किंग्‍स के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 12 छक्‍के लगाए।

शनाका कैरेबियाई प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने वाले (Fastest CPL Hundred) बल्‍लेबाज बन गए हैं। दासुन शनाका ने मैच में 43 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्‍कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए।

उनकी पारी के दम पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts vs Nevis Patriots) ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में सेंट लूसिया किंग्‍स की टीम 13.5 ओवर में महज 98 रन पर ढेर हो गई।

इस तरह पैट्रियट्स ने 137 रन से मुकाबला जीता, जो रन के अंतर से उसकी सीपीएल में सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले पैट्रियट्स ने रन के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत (119 रन) तलाहवास के खिलाफ दर्ज की थी।

शनाका ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया

दासुन शनाका (Dasun Shanaka) मैच में पैट्रियट्स के लिए चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए। उन्‍होंने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने छक्‍का जड़कर अपना शतक पूरा किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। चलिए आपको बताते हैं कि शनाका ने क्‍या-क्‍या रिकॉर्ड्स बनाए

* दासुन शनाका ने सीपीएल इतिहास (CPL Records) का सबसे तेज शतक जमाया।
* दासुन शनाका (121) ने सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए सर्वाधिक व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाया। उन्‍होंने ऐविन लुईस (102) को पीछे छोड़ा।
* दासुन शनाका ने सेंट् किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए एक पारी में बाउंड्री के सहारे सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। शनाका ने बाउंड्री के सहारे 104 रन बनाए। यहां भी उन्‍होंने ऐविन लुईस (90) को पीछे छोड़ा।
* दासुन शनाका ने सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए टी20 में एक पारी में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। शनाका ने पारी में 12 छक्‍के लगाए। यहां भी उन्‍होंने ऐविन लुईस (11) को पीछे छोड़ा।

 

सीपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

  • दासुन शनाका - 39 गेंदें (एसकेएनपी)
  • आंद्रे रसेल - 40 गेंदें (जेटी)
  • टिम सीफर्ट - 40 गेंदें (एसएलके)
  • शिमरन हेटमायर - 40 गेंदें (जीएडब्‍ल्‍यू)
  • शाई होप - 41 गेंदें (जीएडब्‍ल्‍यू)

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट के असल 'बॉस' हैं कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल के बाद अब जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ बनाया महारिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: KKR के बल्लेबाज ने जड़ा सीजन का पहला शतक, तूफानी सेंचुरी और अनोखे सेलिब्रेशन ने मचाया तहलका