विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 क्रिकेट के असल 'बॉस' हैं कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल के बाद अब जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ बनाया महारिकॉर्ड

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड T20 क्रिकेट के असल 'बॉस' हैं। उन्‍होंने गुरुवार को T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा ...और पढ़ें

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड T20 क्रिकेट के असल 'बॉस' हैं। उन्‍होंने गुरुवार को T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। मुंबई इंडियंस के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने जोस बटलर के 14,890 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 20-ओवर वाले फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया।

फिर नंबर 1 स्थान हासिल किया

पोलार्ड ने इस साल की शुरुआत में T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का क्रिस गेल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन अगस्त 2026 में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए बटलर ने उन्‍हें पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, गुरुवार को पोलार्ड ने एक बार फिर नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया।

CPL 2026 मैच खेली तूफानी पारी

पोलार्ड को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ CPL 2026 मैच में बटलर से आगे निकलने के लिए 35 रनों की जरूरत थी। उन्होंने तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए 26 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली। 65 रन की इस पारी के साथ पोलार्ड के 749 T20 मैचों की 666 पारियों में 14,921 रन हो गए हैं।

टी20 में सबसे ज्‍यादा रन

  • कीरोन पोलार्ड: 749 मैच- 14921 रन
  • जोस बटलर: 526 मैच- 14890 रन
  • क्रिस गेल: 463 मैच- 14562 रन

अब इस रिकॉर्ड पर नजर

शुक्रवार को उसी मैदान पर बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ TKR के अगले मैच में पोलार्ड के पास T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका होगा। गुरुवार को खेले गए CPL 2026 मैच में पोलार्ड ने 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और आंद्रे रसेल की कप्तानी वाली टीम के लिए छह चौके और पांच छक्के लगाए।

इन पांच छक्कों के साथ पोलार्ड के T20 क्रिकेट में कुल छक्कों की संख्या 1,010 हो गई है। अब वे 20-ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने के क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से 47 सिक्‍स दूर हैं।

यह भी पढ़ें- टी20 क्रिकेट का नया 'बॉस': जोस बटलर ने तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड वन-डे सीरीज का बना 'बादशाह'