Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 क्रिकेट का नया 'बॉस': जोस बटलर ने तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:53 AM (IST)

    जोस बटलर ने बुधवार (5 अगस्त) को T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

    जोस बटलर

    जोस बटलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जोस बटलर ने बुधवार (5 अगस्त) को T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए 'द हंड्रेड' (मेंस) मैच में इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान बटलर को कीरोन पोलार्ड के 14,803 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

    पोलार्ड को पीछे छोड़ा

    मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने 62वीं गेंद पर T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेल्श फायर के खिलाफ पुरुषों का 'हंड्रेड' मैच बटलर का 522वां T20 मैच था। अब उनके नाम 492 पारियों में 14,833 रन हो गए हैं।

    टी20 में सर्वाधिक रन

    पोलार्ड अब 746 T20 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने इस साल की शुरुआत में T20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 463 T20 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं। इसके बाद एलेक्स हेल्स (14,449) और डेविड वार्नर (14,284) का नंबर आता है।

    • जोस बटलर: 522* मैच- 14,833* रन
    • कीरोन पोलार्ड: 746 मैच- 14,803 रन
    • क्रिस गेल: 463 मैच- 14,562 रन
    • एलेक्स हेल्स: 528 मैच- 14,449 रन
    • डेविड वॉर्नर: 439 मैच- 14,284 रन
    • विराट कोहली: 430 मैच- 14,218 रन
    • जेम्स विंस: 491 मैच- 13,777 रन
    • शोएब मलिक: 557 मैच- 13,571 रन
    • क्विंटन डी कॉक: 452 मैच- 12,654 रन
    • रोहित शर्मा : 472 मैच- 12,531 रन

    T20I में बनाए 4,212 रन

    बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उन्‍होंने 160 T20I मैचों में 4,212 रन और 31 मेंस हंड्रेड मैचों में 1,192 रन बनाए हैं। वह IPL में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्‍सा रहे। लीग में बटलर ने सात शतक व 28 अर्धशतकों की मदद से 4,646 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    लीग में छाए बटलर

    वेल्श फायर के खिलाफ बटलर की नाबाद हाफ-सेंचुरी की मदद से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 69 गेंदों में और एक विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बटलर ने मौजूदा सीजन में MSG के लिए छह मैचों में चार हाफ-सेंचुरी लगाई हैं। 277 रनों के साथ वह इस साल के टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    एक और रिकॉर्ड बनाया

    इस सीजन में अपनी चौथी फिफ्टी (50 से ज्‍यादा रन की पारी) के साथ बटलर ने 'द हंड्रेड' के एक ही सीजन में सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया। उनसे पहले डेविड मलान और जेम्स विंस ही मेंस 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के एक सीजन में चार बार 50 से ज्‍यादा रन बना पाए थे।

    टी20 में बटलर का प्रदर्शन

    • मेंस 100: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स- 31 मैच, 1192 रन
    • वाइटैलिटी ब्लास्ट: समरसेट, लंकाशायर- 115 मैच, 2688 रन
    • आईपीएल: मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस- 138 मैच, 4646 रन
    • SA20: पार्ल रॉयल्स, डरबन सुपर जायंट्स- 31 मैच, 969 रन
    • बिग बैश लीग: मेलबर्न रेनेगेड्स, सिडनी थंडर- 18 मैच, 605 रन
    • बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग: कोमिला विक्टोरियंस- 14 मैच, 225 रन
    • चैंपियंस लीग T20: समरसेट- 5 मैच, 59 रन
    • T20Is: इंग्लैंड- 160 मैच, 4212 रन

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड वन-डे सीरीज का बना 'बादशाह'

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्‍लैंड ने लॉर्ड्स में वनडे रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया, भारत के खिलाफ पलट दिया इतिहास