विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स की बर्बादी के 'विलेन' बने अक्षर, बल्ले से बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

Published: Fri, 08 May 2026 11:05 PM (IST)

अक्षर पटेल आईपीएल 2026 में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप चल रहे हैं। उन्होंने अब एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। अक्षर इस सीजन बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी कप्तानी में भी दिल्ली की टीम कमाल नहीं दिखा सकी है और टीम ने 10 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है। इसी के साथ उनका प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

अक्षर, जिन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, वे सीजन में तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी के साथ अब उनका नाम एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया है। पटेल अब सिर्फ पूर्व दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न से ही पीछे हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पटेल ने इस सीजन अब तक मात्र 44 रन बनाए हैं, जो उनकी खराब फॉर्म को दर्शाता है।

अक्षर पटेल का नाम शर्मनाक लिस्ट में शामिल

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे खराब बल्लेबाजी औसत के मामले में पटेल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे ऊपर अब सिर्फ वॉर्न का नाम शामिल है, जिन्होंने 2010 में मात्र 2 की औसत के साथ रन बनाए थे। अक्षर का इस सीजन औसत 6.28 का रहा है। अक्षर का इस सीजन उन बल्लेबाजों में सबसे कम स्ट्राइक रेट है, जिन्होंने कम से कम 50 गेंदें खेली हैं। उनका स्ट्राइक रेट 74.57 का रहा है।

IPL में कप्तान के तौर पर एक सीजन में सबसे कम औसत (कम से कम पारियां)-

  • शेन वॉर्न - 2 (2010)
  • अक्षर पटेल - 6.28 (2026)
  • इयोन मॉर्गन - 11.08 (2021)
  • हरभजन सिंह - 12 (2012)
  • रविचंद्रन अश्विन - 12.75 (2018)

दिल्ली कैपिटल्स का निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्ली का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। दिल्ली की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 4 मैचों में जीत मिली है। डीसी को कुछ ऐसे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उनकी मजबूत स्थिति नजर आ रही थी। गुजरात के खिलाफ उन्हें एक रन से हार मिली। इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ वे 264 रनों के स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे। इसी के साथ उनके ऊपर अब प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें- DC vs KKR: फिन एलन के शतक से बेबस हुई दिल्ली, कोलकाता ने घर में किया शर्मसार

यह भी पढ़ें- 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।