Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs KKR: केएल राहुल ने पलटा आईपीएल का इतिहास, कर दिखाया ये 'नामुमकिन' कारनामा

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:07 PM (IST)

    केएल राहुल ने दिल्ली के लिए कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका ...और पढ़ें

    केएल राहुल

    केएल राहुल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। राहुल ने कोलकाता के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में अच्छी शुरुआत की लेकिन 23 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, राहुल ने इसके बावजूद इतिहास रच दिया है।

    दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है। इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत के एक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। केएल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे इसी सीजन 150 का स्कोर बना चुके हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा किया गया पहला कारनामा है। हालांकि, दिल्ली की टीम दबाव में है और उनके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

    केएल राहुल ने रचा इतिहास

    राहुल ने कोलकाता के खिलाफ 21 रन बनाते ही दिल्ली के लिए 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वे आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 34 वर्षीय ने इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये कारनामा किया था। अब कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के लिए भी उन्होंने यही कारनामा किया है। राहुल के नाम पंजाब के लिए 2548, लखनऊ के लिए 1410 और दिल्ली के लिए अब तक 1002* रन दर्ज हो चुके हैं।

    इसके अलावा राहुल आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 पारियों में ही ये कारनामा कर दिखाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत और जेपी ड्यूमनी के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 35 पारियों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे।

    खबरें और भी

    IPL 2026 में शानदार फॉर्म में राहुल

    आईपीएल 2026 में राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन एक शतकीय पारी भी खेली है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 मैचों में खेलते हुए 46.80 की औसत और 180 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 468 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-1: कप्‍तान शांतो ने रचा इतिहास, ढाका में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान के खिलाफ ढाया कहर

    यह भी पढ़ें- मैदान के बाद अब टैक्स भरने में भी 'कैप्टन कूल' का जलवा, बिहार-झारखंड में धोनी बने नंबर-1 टैक्सपेयर