BAN vs PAK 1st Test Day-1: कप्तान शांतो ने रचा इतिहास, ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाया कहर
ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

शांतो ने खेली कप्तानी पारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। यह पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शतक पारी खेली तो वहीं मोमिनुल हक सेंचुरी से चूक गए।
इसके साथ ही शांतो ने इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं। पहले दिन स्टंप तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 301 रन बना लिए हैं। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ।
बांग्लादेश की खराब शुरुआत
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने 2 चौकों की बदौलत 19 गेंदों पर 8 रन बनाए। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद मोहम्मद रिजवान ने जॉय का कैच लिया।
170 रन की साझेदारी हुई
दूसरे ओपनर शादमान इस्लाम (13) का बल्ला नहीं चला। 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 253 गेंदों पर 170 रनों की साझेदारी हुई। शांतो ने 130 गेंदों का सामना किया और 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरी ओर हक शतक से चूक गए। उन्होंने 200 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुशफिकुर रहीम 48 रन और लिटन दास 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
खबरें और भी
Najmul Hossain Shanto brings up his century .Calm head, sharp bat, pure class
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 8, 2026
#Bangladesh #Pakistan #Tigers #Test #Cricket pic.twitter.com/jqFg9L6BDm
2 प्लेयर्स ने किया डेब्यू
पाकिस्तान की ओर से 2 प्लेयर्स ने टेस्ट डेब्यू किया। टॉस के दौरान कप्तान शान ने बताया, "अजान अवैस डेब्यू कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। उन्होंने अंडर-19 से लेकर घरेलू रेड बॉल क्रिकेट तक का सफर तय किया है। वहीं अब्दुल्ला फजल ने हाल ही में समाप्त हुई कायद-ए-आजम ट्रॉफी में शतक बनाया और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। यह अंतिम समय में लिया गया फैसला है। हम उनके साथ कोई रिस्क नहीं ले सकते, लेकिन हम दोनों नए खिलाड़ियों को लेकर उत्साहित हैं।"