बांग्लादेशी कप्तान ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, ढाका में Najmul Hossain Shanto ने शतक जड़कर रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें
-1778238710206_m.webp)
शांतो ने लगाया शतक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इतिहास रच दिया। ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में कप्तान शांतो ने शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली।
पहले बांग्लादेशी कप्तान बने
शांतो ने 77.69 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 130 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद भी ली। मोहम्मद अब्बास ने शांतो को LBW आउट किया। इसके साथ ही शांतो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं।
इससे पहले मुशफिकुर रहीम के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बांग्लादेशी कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड था। 2011 में 17 से 21 दिसंबर तक खेले गए मीरपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए नंबर 7 बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए रहीम ने 143 गेंदों में 53 रन बनाए थे।
Najmul Hossain Shanto brings up a brilliant 💯A composed century built with patience, timing, and pure Test-match class. pic.twitter.com/qK7Pn8KS89
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 8, 2026
9वां टेस्ट शतक लगाया
शांतो का टेस्ट में यह 9वां शतक है। वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले कुल मिलाकर आठवें बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टेस्ट में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एक से अधिक शतक लगाने वाले एकमात्र बांग्लादेशी हैं।
खबरें और भी
हक ने खेली 91 रन की पारी
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम ने सस्ते में 2 विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय (8) और शादमान इस्लाम (13) का बल्ला नहीं चला। इसके बाद मोमिनुल हक (91) और कप्तान शांतो के बीच तीसरे विकेट के लिए 253 गेंदों पर 170 रनों की साझेदारी हुई। 80 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 291 रन है।