Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले पाकिस्‍तान को लगा बड़ा झटका, Babar Azam हुए बाहर

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:42 PM (IST)

    बाबर आजम घुटने में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ...और पढ़ें

    बाबर आजम।

    बाबर आजम।

    HighLights

    1. बाबर की कप्‍तानी में जीती पेशावर जल्‍मी

    2. बाबर आजम ने बनाए 500 से ज्‍यादा रन 

    3. 8 मई से शुरू हो रही टेस्‍ट सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाबर आजम घुटने में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहला टेस्‍ट शुक्रवार, 8 मई से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा।

    पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद बाबर आजम बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने पेशावर जल्मी को खिताब दिलाया था। हालांकि, चोट के कारण अब वह टीम से बाहर हो गए हैं और अब वह मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

    पीसीबी ने जारी किया बयान

    पीसीबी ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम बाएं घुटने में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम की मेडिकल टीम उनकी स्थिति का आकलन कर रही है। आगे की जानकारी समय आने पर शेयर की जाएगी।

    शान ने किया था समर्थन

    बाबर आजम की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील और सलमान अली आगा पर होगी। इससे पहले शान मसूद ने बाबर का समर्थन करते हुए कहा था कि वे पीएसएल में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी करेंगे।

    बाबर का बल्‍ला गरजा

    PSL में बाबर ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में प्रभावित किया। बाबर की कप्‍तानी में पेशावर जल्‍मी ने पीएसएल का खिताब जीता। फाइनल में पेशावर ने हैदराबाद किंग्समैन को मात दी थी। फाइनल में भले ही बाबर का खाता नहीं खुला हो पर वह लीग में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। पीएसएल के इस सीजन में बाबर ने 11 मैच की 11 पारियों में 588 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 73.50 की और 145.90 की रही थी।

    खबरें और भी

    बाबर ने बनाए कई रिकॉर्ड

    बाबर ने पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फखर जमान के रिकॉर्ड की बराबरी की। वे उस्मान खान के बाद एक ही पीएसएल सीजन में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। अपने चौथे पीएसएल शतक के साथ बाबर अब लीग में शतक लगाने वालों की सूची में उस्मान खान के बराबर आ गए हैं। 2024 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। बांग्लादेश ने इससे पहले कभी भी उनके खिलाफ टेस्ट मैच नहीं जीता था।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: Babar Azam की टीम बनी चैंपियन, मां खुशी से झूम उठीं, साथी ने कंधे पर बैठाया; बेस्ट मोमेंट्स VIRAL

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान Babar Azam ने रिपोर्टर की बोलती की बंद, बोले- टेंशन ना लें...