Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs NZ: ODI क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने कर दिया यह खास कारनामा

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 06:28 PM (GMT+05:30)

    केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड टीम। फोटो- एपी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड टीम। फोटो- एपी

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
    2. वनडे क्रिकेट में पहली बार 11 के 11 बल्लेबाजों ने छुआ दहाई का आंकड़ा
    3. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 282 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

    गौरतलब हो कि केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए। जो रूट ने 77 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान जोस बटलर ने 43 रन बनाए।

    इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

    वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। दरअसल, वनडे क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी एक पारी में 11 के 11 बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे। इंग्लैंड की पारी के दौरान सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ।

    न्यूजीलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी

    न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो मैट हेनरी ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल सैंटनर ने 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विके लिए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र को एक-एक विकेट मिला।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 'अगर उसका बल्‍ला चला तो भारत को अकेले ही बना देगा वर्ल्‍ड कप चैंपियन', भज्‍जी ने इस खिलाड़ी को बताया X फैक्‍टर

    न्यूजीलैंड लेना चाहेगा बदला

    बता दें कि गत चैंपियन इंग्लैंड खिताब का बचाव करने उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड साल 2019 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी। न्यूजीलैंड को पहली जीत के लिए 283 रन बनाने हैं।

    यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: कामचलाऊ गेंदबाज की फिरकी में उलझे Joe Root, ताकत ही बन गई कमजोरी, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन