ENG vs PAK: ओली रोबिंसन ने सैम अयूब का शिकार करके पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, 34 साल में पहली बार किया खास कारनामा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना 100वां टेस्ट विकेट पूरा किया, सैम अयूब को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

ओली रॉबिन्सन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए अपने टेस्ट करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को डक पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया और इसी के साथ उनके 100 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने खास कारनामा कर दिखाया है।
रॉबिन्सन ने ऐसा कारनामा किया है, जो इयान बॉथम के बाद कोई भी इंग्लिश गेंदबाज नहीं कर सका था। बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करनी शुरू कर दी। अयूब को आउट कर रॉबिन्सन ने पहली सफलता दिलाई और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ओली रॉबिन्सन ने बनाया रिकॉर्ड
रॉबिन्सन इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत के साथ कम से कम विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन ने 19.34 की औसत के साथ अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में इयान बॉथम के बाद ये किसी भी गेंदबाज का सबसे शानदार औसत है। इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन औसत के साथ कम से कम विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे ऊपर जॉर्ज लोहमैन का नाम शामिल है। उन्होंने 10.75 की औसत के साथ विकेट चटकाए थे।
इंग्लैंड के लिए टेस्ट में बेहतरीन औसत (कम से कम 100 विकेट)-
- जॉर्ज लोहमैन - 112 विकेट (10.75 औसत)
- सिडनी बार्न्स - 189 विकेट (16.43 औसत)
- बॉबी पील - 101 विकेट (16.98 औसत)
- जॉनी ब्रिग्स - 118 विकेट (17.75 औसत)
- कॉलिन ब्लाइथ - 100 विकेट (18.63 औसत)
- ओली रॉबिन्सन - 100* विकेट (19.34 औसत)
इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीसरा टेस्ट मैच
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। पहले दोनों मैचों में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। तीसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड में सात बदलाव किए थे। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें गाजी गोरी, मोहम्मद इमारन रंधावा और रजाउल्लाह का नाम शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।