Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs SA: Heinrich Klaasen की तूफानी बल्लेबाजी से दहला वानखेड़े का मैदान, 16 गेंदों पर कूटे 72 रन; मजाक बना इंग्लिश बॉलर अटैक

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:01 PM (GMT+05:30)

    मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हेनरिक क्लासेन के तूफान ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। क्लासेन ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि कप्तान ज ...और पढ़ें

    Henrich Klaasen: हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतक जमाया।
    Henrich Klaasen: हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतक जमाया।

    HighLights

    1. हेनरिक क्लासेन ने वानखेड़े के मैदान पर बल्ले से जमकर तबाही मचाई
    2. क्लासेन ने महज 61 गेंदों पर ठोका शतक
    3. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर बनाए 399 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीHeinrich Klaasen ENG vs SA: मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हेनरिक क्लासेन के तूफान ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। क्लासेन ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि कप्तान जोस बटलर और पूरा इंग्लिश खेमा हैरान रह गया। क्लासेन ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 61 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 72 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे।

    क्लासेन का तूफानी शतक

    हेनरिक क्लासेन जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो साउथ अफ्रीका ने गुच्छों में लगातार दो विकेट गंवा दिए थे। सेट बल्लेबाज एडम मार्करम पवेलियन लौट चुके थे और मिलर सस्ते में चलते बने थे। क्लासेन ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। रीस टॉपले को क्लासेन ने खासतौर पर निशाने पर लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

    फिफ्टी जमाने के बाद क्लासेन ने बल्ले से असली तबाही मचाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। क्लासेन ने मार्को जेनसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 151 रन की तेज तर्रार साझेदारी निभाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगाने में सफल रही। क्लासेन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान क्लासेन ने 12 चौके और चार छक्के जमाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: Rohit Sharma के लिए काल है ये कीवी फास्ट बॉलर, धर्मशाला में भी लेगा अग्निपरीक्षा; चार बार झटक चुका है विकेट

    तीसरा सबसे तेज शतक

    50 ओवर के वर्ल्ड कप में हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा है। क्लासेन ने सिर्फ 61 गेंदों पर सेंचुरी जमाई। क्लासेन के बल्ले से निकली यह सेंचुरी विश्व कप इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी भी है। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम मार्करम के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ इसी विश्व कप में किया था।

    खबरें और भी