Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    41 साल की उम्र में भी शेर की तरह दहाड़ रहे फाफ डु प्लेसिस, टी20 क्रिकेट में बना डाला 'महा-रिकॉर्ड'

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 04:15 PM (IST)

    फाफ डु प्लेसिस ने 41 साल की उम्र में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने शतक लगाकर वो कर दिखाया है, जो दुनिया का आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था। ...और पढ़ें

    फाफ डु प्लेसिस

    फाफ डु प्लेसिस

    HighLights

    1. फाफ डु प्लेसिस ने लगाया शतक

    2. मेजर लीग क्रिकेट 2026 में डु प्लेसिस ने मचाया गदर

    3. फाफ ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 41 साल के फाफ ने बल्लेबाजी करते हुए ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। अमेरिका की टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेट 2026 में खेलते हुए डुप्लेसिस ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। एमएलसी में डुप्लेसिस ने सिएटल ओर्कास के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया।

    ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में डुप्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली और 221 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी ने नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे अधिक उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

    फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास

    मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए फाफ ने 52 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से टीम को जीत दिलाई। टेक्सास सुपर किंग्स ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में शतक लगने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। डुप्लेसिस ने 41 साल 340 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड के नाम पर दर्ज था। कॉलिंगवुड ने 41 साल 65 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाया था।

    टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी-

    • फाफ डु प्लेसिस - 41 साल 340 दिन
    • पॉल कॉलिंगवुड - 41 साल 65 दिन
    • ग्रेम हिक - 41 साल 35 दिन
    • फाफ डु प्लेसिस - 40 साल 351 दिन
    • फाफ डु प्लेसिस - 40 साल 342 दिन

    फाफ ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

    फाफ ने सबसे अधिक उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 41 वर्षीय खिलाड़ी अब एमएलसी के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 4 शतक लगाए हैं। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अब तक ऐसा कारनामा नहीं कर सका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'टेस्‍ट क्रिकेट को जीवित कर देंगे वैभव', 1983 वर्ल्ड कप विनर ने सूर्यवंशी को 'भगवान का बेटा' कहा

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के बाद अब भाई आशीर्वाद मचाएगा गदर! इस धाकड़ ऑलराउंडर की डाइट और बैटिंग के हैं चर्चे