यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs BAN: 1877 से पहली बार... भारतीय टीम ने अपने नाम दर्ज किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड; अंग्रेजों का टूट गया घमंड
IND vs BAN Test 2024 बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। भारत ने टेस्ट को टी20 ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs BAN: 1877 से पहली बार भारतीय टीम ने किया बड़ा कारनामा
- Ind vs Ban: एक ही कैलेंडर वर्ष में 90 छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया
- IND vs BAN: चौथे दिन कानपुर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India Historic Record: बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसर टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने वह कारनामा किया जो 147 साल के टेस्ट इतिहास में आज तक नहीं हो सका।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन के खेल में तूफानी बैटिंग की और बांग्लादेशी बॉलर्स का बुरा हाल किया। इस दौरान भारतीय टीम ने इग्लैंड के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।
IND vs BAN Test: भारतीय टीम ने कानपुर में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
दरअसल, भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने वह कारनामा किया जो 1877 से अब तक नहीं हो सका। टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एक ही कैलेंडर वर्ष में 90 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। कानपुर में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भारत एक ऐतिहासिक उपलब्धि पर पहुंच गया।
रोहित-यशस्वी ने पूरे ग्रीनपार्क में बांग्लादेश के गेंदबाजों को खूब धोया और भारत ने टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड की टीम ने 2022 में 89 छक्के लगाए थे।
खबरें और भी
वहीं,1877 में खेल की शुरुआत के बाद से कोई भी टीम एक कैलेंडर वर्ष में 90 छक्कों के आंकड़े तक नहीं पहुंची थी, लेकिन भारत ने यह आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है, जिसने एक कैलेंडर ईयर में 90 छक्के लगाए। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ 87 छक्के थे जो टीम ने 2021 में लगाए थे।