Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Ban Video: Virat Kohli हैं तो सब मुमकिन है, पुणे में कर दिया अनोखा कारनामा; 1 गेंद में बना डाले 14 रन

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 07:00 AM (IST)

    Virat Kohli Impossible Break Record विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाई। वनडे वर्ल्ड कप 2023 ...और पढ़ें

    Virat Kohli ने पुणे में अनहोनी को होनी कर दिखाया, 1 गेंद पर ठोके 14 रन
    Virat Kohli ने पुणे में अनहोनी को होनी कर दिखाया, 1 गेंद पर ठोके 14 रन

    HighLights

    1. पुणे में विराट कोहली ने खेली नाबाद 103 रन की शतकीय पारी
    2. भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी पटखनी
    3. विराट कोहली ने एक गेंद पर जब बनाए 14 रन, वीडियो हुआ वायरल

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Virat Kohli Impossible Break Record: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाई। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की यह चौथी जीत रही। पुणे के MCA स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने अपने वनडे करियर का 48वां शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट का 48वीं सेंचुरी ठोकी।

    इस दौरान किंग कोहली ने एक अनोखा कारनामा भी कर दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने एक ओवर में सिर्फ एक गेंद पर 14 रन ठोक डाले। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    Virat Kohli ने पुणे में अनहोनी को होनी कर दिखाया, 1 गेंद पर ठोके 14 रन

    दरअसल, World Cup 2023 के 17वें मैच में भारत को जब जीत के लिए 20 रन की दरकार थी तो विराट कोहली (Virat Kohli) को भी अपने शतक को पूरा करने के लिए 20 रन की जरूरत थी।इसके बाद उन्‍होंने अपनी रफ्तार पकड़ी और कमाल का शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई।

    इस दौरान केएल राहुल ने उनका साथ बखूबी निभाया। वहीं, विराट कोहली ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी के दौरान एक ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

    बता दें कि भारत (IND vs BAN) की पारी के 13वें ओवर में जब बांग्लादेश की तरफ से हसन माहमुद गेंदबाजी कर रहे थे तो इस दौरान एक गेंद पर कोहली ने कुल 14 रन ठोक डाले।

    पहले गेंद पर कोहली ने दो रन बनाए, लेकिन यह गेंद नो बॉल रही। इसके बाद फ्री हिट में कोहली ने गेंद को बाउंड्री के लिए भेजा, लेकिन दुर्भाग्य से बांग्लादेश के गेंदबाज की यह गेंद भी नो बॉल रही। इसके बाद अगली गेंद फ्री हिट पर विराट कोहली ने गगनचुंबी छक्का जड़ा और इस तरह एक गेंद पर कोहली ने 14 रन बनाए।

    खबरें और भी